सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

दिल्ली के अस्पतालों को राहत! 31 दिसंबर तक इस्तेमाल हो सकेंगे डीजल वाले जेनेरेटर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के अस्पतालों को राहत! 31 दिसंबर तक इस्तेमाल हो सकेंगे डीजल वाले जेनेरेटर

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के मौसम में वायु प्रदूषण की आशंकाओं को देखते हुए ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू किया जाएगा जिसके तहत विशेष प्रकार के प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के अस्पतालों में डीजल वाले जनरेटर (Diese Run Generator) के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है. पर्यावरण मंत्रालय (Environment Ministry) ने शुक्रवार को घोषणा की कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक दिल्ली के अस्पतालों में हर तरह की क्षमता के जनरेटर उपयोग में लाए जा सकेंगे. प्रदूषण नियंत्रण (Pollution Control) करने की दिशा में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) को लागू किए जाने से पहले यह घोषणा की गई है.

कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट ने यह फैसला किया है जिसने 15 मई से एनसीआर में औद्योगिक इकाईयों और वाणिज्यिक क्षेत्रों में डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है. दरअसल, डीजल के जनरेटर को पूरी तरह बैन करने के फैसले का रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन विरोध कर रहा है.

आपात सेवाओं को दिया जा रहा समय

Advertisement

उधर, पर्यावरण मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ”लागू करने के तरीके को सरल बनाया गया है, व्यवहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए और विभिन्न हितधारकों की चिताओं को देखते हुए नया नियम 1 अक्टूबर से पूरे एनसीआर में लागू होगा.” आपातकालीन सेवाओं में किसी तरह की बाधा न हो और विकिरण को नियंत्रण करने वाली पद्धति को अपनाने में पर्याप्त समय मिल पाए, इसके लिए एनसीरआर में आपातकालीन सेवाओं में डीजल जनरेटर के इस्तेमाल को मंजूरी दी जा रही है. बता दें कि मंत्रालय की ओऱ से दी जा रही यह छूट केवल एक बार के लिए होगी.

1 जनवरी 2024 से पहले आपात सेवाओं को करने होंगे ये उपाय 

बता दें कि लिफ्ट, एस्कलेटर, ट्रैवलेटर, मेडिकल सर्विस, रेलवे सर्विस, मेट्रो, एयरपोर्ट, आईएसबीटी, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर पम्पिंग स्टेशन और राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और राष्ट्रीय हित की परियोजनाओं तक ही यह छूट दी जा रही है. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जिन आपात सेवाओं के लिए जनरेटर लगाए गए हैं, उन्हें यह कहा जा रहा है कि वे 1 जनवरी 2024 से पहले विकिरण नियंत्रण से संबंधित उचित साधन को अपना लें.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *