सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2022, RCB vs RR: रियान पराग की पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रन से हराया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 5 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान को जीत मिली। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट की छठी जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 144 रन का स्कोर बनाया।https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2022/04/26/16_9/16_9_1/riyan_parag_fifty_rr_ipl_photo_1650989239.jpg राजस्थान के लिए रियान पराग ने नाबाद 56 रन बनाए और आईपीएल का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। रियान पराग ने चार कैच भी पकड़े। वहीं, कप्तान संजू सैमसन ने 27 रन बनाए। उनके अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। देवदत्त पडिकल (7), जॉस बटलर (8), आर अश्विन (17), डैरिल मिचेल (16) और शिमरन हेटमायर (3) सस्ते में पवेलियन लौट गए। बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और वानिंदु हसंगा ने दो-दो जबकि हर्षल पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।

आरसीबी की शुरुआत खराब रही https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2022/04/27/16_9/16_9_1/virat_kohli_1651036871.jpg

राजस्थान के 145 रनों के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी की शुरुआत खराब रही और उसने 37 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। कुलदीप सेन ने दो गेंदों पर दो विकेट झटककर बैंगलोर को तगड़ा झटका दिया है। कुलदीप ने कप्तान फाफ डुप्लेसी को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर ग्लैन मैक्सवेल को खाता खोले बिना आउट कर दिया। डु प्लेसी ने 21 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रनों की पारी खेली। बैंगलोर ने 9 ओवर के बाद तीन विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार को आर अश्विन ने 16 रन पर चलता किया। पांचवां विकेट अश्विन ने सुयश प्रभुदेसाई को 2 रन पर आउट करके राजस्थान को दिलाया। दिनेश कार्तिक 6 रन बनाकर रन आउट हो गए। शाहबाज अहमद 17 रन बनाकर आउट हो गए। हसरंगा 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 9वें विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज (5) आउट हुए। राजस्थान का आखिरी विकेट हर्षल के रूप में गिरा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *