सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ ले सकते हैं बड़ा फैसला, BCCI कर रहा इस प्लान पर विचार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राहुल द्रविड़ वर्ल्ड कप के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला, BCCI कर रहा इस प्लान पर विचार

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद समाप्त हो जाएगा. ऐसे में वह अपने अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला कर सकते हैं.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्तूबर से होगा. इस बार सभी को टीम इंडिया से कप जीतने की काफी संभावना है और इसकी बड़ी वजह उन्हें घरेलू हालात में खेलने का मिलने वाला लाभ है. वहीं इस मेगा इवेंट के खत्म होने के बाद इंडियन टीम के कोचिंग स्टाफ कई बड़े बदलाव दिखना लगभग तय माना जा रहा है. भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के 2 साल का कार्यकाल वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है. ऐसे में रिपोर्ट के अनुसार वह इसके बाद अपने अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं.

भारतीय टीम यदि वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीतने में कामयाब होती है तो उस स्थिति में जरूर बीसीसीआई उनके अनुबंध को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकता है. साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप को अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम साल 2015 और 2019 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल से आगे बढ़ने में कामयाब नहीं हो सकी थी.

बीसीसीआई वर्ल्ड कप के बाद अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कोच की रखने की योजना भी बना रहा है. ऐसे में राहुल द्रविड़ को रेड बॉल फॉर्मेट में कोच की भूमिका दी जा सकती है. वर्ल्ड कप के बाद भारत को 2 बड़ी टेस्ट सीरीज है. इसमें एक टीम को साउथ अफ्रीका के दौरे पर जबकि दूसरी घरेलू जमीन पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है. मौजूदा समय में इंग्लैंड टीम के 2 अलग-अलग कोच हैं.

Advertisement

भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर भी द्रविड़ ले सकते बड़ा फैसला

वर्ल्ड कप के बाद कोचिंग स्टाफ में बदलाव को लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि यदि भारत वर्ल्ड कप जीत जाता है तो उस स्थिति में भी द्रविड़ अनुबंध आगे नहीं बढ़ाना चाहेंगे, क्योंकि वह अपने कार्यकाल को एक ऐसे मुकाम पर खत्म करना बेहतर समझेंगे. वहीं वर्ल्ड कप के बाद मुझे लगता है कि बोर्ड को अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच की योजना पर सोचना चाहिए.

राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद बनाया गया था. हालांकि अभी तक 2 सालों में द्रविड़ के कोच रहते हुए टीम इंडिया किसी बड़े खिताब को अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो सकी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *