सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

फ्री वादा पर घमासान से पंजाब और गोवा परेशान 

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आजकल पार्टियों और नेताओं में होड़ मची है कि कौन मुफ्त में क्या क्या देने का वादा कर सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और गोवा में हर महिला को हर महीने एक-एक हजार रुपए देने का वादा किया तो उससे एक कदम आगे बढ़ कर ममता बनर्जी की पार्टी ने हर परिवार में महिलाओं को हर महीने पांच हजार रुपए देने की घोषणा की। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर परिवार को हर महीने पांच हजार रुपए दिए  जाएंगे। सोचें, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की करीब 11 साल से सरकार है लेकिन वहां गृह लक्ष्मी योजना नहीं है। वहां हर परिवार को महिलाओं के लिए पांच हजार रुपए नहीं दिए जा रहे हैं। लेकिन गोवा में सरकार बनी तो देंगे।

इसी तरह केजरीवाल की सात साल से दिल्ली में सरकार चल रही है लेकिन दिल्ली में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए नहीं मिल रहे हैं पर पंजाब और गोवा में एक-एक हजार का महीना देंगे। अब अगर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रचार में पहुंचे और केजरीवाल व ममता से कुछ ज्यादा देने का वादा कर दें तो क्या होगा? वैसे कांग्रेस ने पिछले चुनाव से पहले ऐलान किया था कि उसकी सरकार बनी तो हर किसान को छह हजार रुपए महीना यानी हर साल 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह केजरीवाल और ममता दोनों के वादे से ज्यादा बड़ा वादा है।

Advertisement

एक नेता एक हजार देगा, दूसरा पांच हजार देगा और तीसरा छह हजार देगा। जब कोई पूछ रहा है कि पैसे कहां से आएंगे तो कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार रोकेंगे और उससे बचने वाला पैसा लोगों को देंगे। फिर सवाल है कि बाकी राज्यों में जहां आपकी सरकार है क्या वहां भ्रष्टाचार नहीं रोक पा रहे हैं, जो लोगों को नकद पैसे नही मिल रहे हैं?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *