सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

प्रहलाद गुंजल बोले- लाखों छात्रों के सुनहरे भविष्य से खिलवाड़, सीबीआई जांच हो

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रहलाद गुंजल बोले- लाखों छात्रों के सुनहरे भविष्य से खिलवाड़, सीबीआई जांच हो

नीट यूजी 2024 के परिणाम में धांधली को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा में धांधली विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.

नीट यूजी 2024 के परिणाम में धांधली के आरोप को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा में धांधली विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. लाखों विद्यार्थी दिन-रात मेहनत करके परीक्षा देते हैं, उनके माता-पिता की आंखों में भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर एक सपना होता है परंतु परीक्षा करवाने वाली एजेंसी और सरकारों को उससे कोई सरोकार नहीं है.

कई छात्रों के 720 में 720 अंक आना किसी बड़ी गड़बड़ी का संकेत 

गुंजल ने कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसी एनटीए द्वारा आयोजित की गई नीट परीक्षा में जो धांधलिया सामने आ रही है उससे डॉक्टर बनने का सपना संजोए लाखों छात्रों का विश्वास टूटा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि एक ही सेंटर से एक साथ कई छात्रों के 720 में से 720 अंक आना किसी बड़ी गड़बड़ी का संकेत दे रहा है. वहीं दूसरी ओर एनटीए द्वारा जो ग्रेस अंक के रूप में चार अंक दिए हैं उससे छात्रों के सेकंड पोजीशन में 716 अंक होने चाहिए जबकि कई छात्रों के 719, 718 अंक आए हैं जो संभव ही नहीं है.

एसआईटी अथवा सीबीआई से जांच की मांग 

प्रहलाद गुंजल ने कहा कि परीक्षा में बैठे 23 लाख से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है. कोटा में लाखों बच्चे डॉक्टर बनने का सपना लिये पढ़ने आते हैं, हम उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से नीट परीक्षा के स्केम की एसआईटी अथवा सीबीआई से जांच करवाने और नीट परीक्षा रद्द कर नए सिरे से परीक्षा करवाने की छात्रों की मांग उचित है. हम सभी संघर्ष में छात्रों और उनके परिवार जनों के साथ खड़े हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *