सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

करनाल में मुठभेड़ के बाद पुलिस को मिली सफलता, शिकंजे में आए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

करनाल में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों के

 

करनाल में मुठभेड़ के बाद पुलिस को मिली सफलता, शिकंजे में आए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के इशारे पर रुकने की बजाय बदमाश भागने लगे. पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई के लिए मोर्चा संभाला.

हरियाणा का करनाल आज (शुक्रवार) गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी. दूसरे बदमाश को भी पुलिस की टीम ने दबोच लिया.

Advertisement

पुलिस की गोली से घायल बदमाश को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. दूसरे बदमाश को पुलिस साथ ले गयी. क्राइम ब्रांच के अधिकारी जयपाल ने बताया कि करनाल की नहर पर पुलिस ने नाका लगा रखा था. इंद्री रोड स्थित गांव स्लारू के पास भी पुलिस की नाकेबंदी थी. सुबह करीब सवा तीन बजे नहर की पटरी से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए. पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया. बदमाश बाइक वापस मोड़कर भागने लगे. पीछा करने पर उन्होंने दो राउंड फायरिंग की.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों और पुलिस में मुठभेड़

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई के लिए मोर्चा संभाला. एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया. दूसरे साथी को भागने के दौरान पकड़ लिया गया. घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है. दूसरे बदमाश से पुलिस की पूछताछ जारी है. पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों को अदालत में पश कर रिमांड पर लिया जाएगा. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दोनों गुर्गों की पहचान हो गयी है. आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद किए हैं.

पुलिस की गोली से घायल ऋषि का अस्पताल में इलाज चल रहा है. क्राइम ब्रांच के अधिकारी जयपाल ने बताया कि दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं. जानकारी के अनुसार दोनों बदमाशों ने दो दिन पहले भी प्राइवेट अस्पताल पर फायरिंग कर सनसनी मचा दी थी. मामला अस्पताल मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी का था. मांग पूरी नहीं होने पर गोलीबारी कर डर का माहौल बनाने की कोशिश की थी. रिमांड के दौरान पुलिस को और भी खुलासे होने की उम्मीद है. मुठभेड़ स्थल पर डीएसपी नायब सिंह और एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंच गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *