सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, बजट में अजित पवार का बड़ा ऐलान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, बजट में अजित पवार का बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मुंबई क्षेत्र के लिए डीजल पर कर 24 फीसदी से घटाकर 21फीसदी किया जा रहा है, जिससे डीजल की कीमत में कमी आएगी.

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में अब पेट्रोल और डीजल सस्ता होगा. बजट में अजित पवार ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में पेट्रोल और डीजल 65 पैसे सस्ता होगा. इससे आम लोगों के अलावा व्यापारी वर्ग को भी राहत मिलेगी.

महाराष्ट्र बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “मुंबई क्षेत्र के लिए डीजल पर कर 24 फीसदी से घटाकर 21 फीसदी किया जा रहा है, जिससे डीजल की कीमत में प्रभावी रूप से 2 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी. मुंबई क्षेत्र में पेट्रोल पर कर 26 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी किया जा रहा है, जिससे पेट्रोल की कीमत में प्रभावी रूप से 65 पैसे प्रति लीटर की कमी आएगी.” उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल मुंबई महानगर क्षेत्र में लागू होगा। इस कदम से राज्य के खजाने पर 200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर को बराबर करने के लिए, मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के नगरपालिका क्षेत्रों में डीजल पर मौजूदा कर 24 प्रतिशत से 21 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है. साथ ही पेट्रोल पर टैक्स मौजूदा 26 फीसदी प्लस 5 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर से बढ़ाकर 25 फीसदी प्लस 5 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर करने का प्रस्ताव है.

Advertisement

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा प्रस्तुत अनुपूरक बजट में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी करने के बाद आम नागरिकों के साथ-साथ उद्योग और व्यापार क्षेत्र को भी राहत मिलेगी.

वहीं घोषणा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘‘ बजट में वैट में कटौती का प्रस्ताव किया गया है. राज्य विधानसभा और विधान परिषद द्वारा बजट पारित होने के बाद यह निर्णय एक जुलाई से लागू हो जाएगा.

बता दें कि इस साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले शिंदे सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी करके बड़ा दांव खेल दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *