सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अब 60 की उम्र की रिटायर नहीं होंगे डॉक्टर, धामी सरकार ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अब 60 की उम्र की रिटायर नहीं होंगे डॉक्टर, धामी सरकार ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र

उत्तराखंड के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अहम फैसला लिया है. प्रदेश सरकार की तरफ से डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ा दी गई है.

उत्तराखंड में अनुभवी डॉक्टरों को फिल्ड में इलाज के लिए रिटायरमेंट में 65 साल तक की अनुमति मिल गई है. इससे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी में कुछ हद तक कमी आएगी. इसको लेकर आज राज्य में हुई धामी सरकार की कैबिनेट में बड़ा निर्णय लिया गया है. कैबिनेट की बैठक में डॉक्टरों को 65 साल तक फील्ड में नौकरी करने पर मंजूरी मिल गई है.

बता दें कि डॉक्टर को अगर राज्य में 65 साल तक विभाग में सरकारी सेवाएं देनी है तो उन्हें सशर्त कार्य करना होगा. कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद स्पष्ट हो गया है कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए या निर्णय लिया गया है. प्रशासनिक पदों पर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टर को भी 60 साल आयु पूरी करने के बाद अस्पतालों में मरीजों का इलाज करने की सूरत में ही सेवा विस्तार किया जाएगा.

सरकारी डॉक्टरों को रिटायरमेंट तोहफा

Advertisement

राज्य में पहले ही यू कोट वी पे योजना चलाई जा रही है, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हो सके. वहीं सरकार ने डॉक्टर की भारी कमी को देखते हुए क्या निर्णय लिया है. सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रशासनिक पदों के बाद अस्पताल में सेवा करने पर पदनाम मुख्य परामर्शदाता दिया गया है.

इसके साथ ही कैबिनेट ने आज एफडीए में फूड सेफ्टी मोबाइल वैन के लिए 8 पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही एफडीए भवन में बनी लैब के लिए भी 13 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. इसके साथ चिकित्सा चयन बोर्ड ने कार्यरत 3 कनिष्ठ सहायकों का समायोजन को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है.

60 के बाद भी ले सकते हैं रिटायरमेंट

इस फैसले के बाद प्रदेश में इस साल रिटायर हो रहे कई डॉक्टरों को काफी फायदा होगा. वो अब अगले पांच साल फिर से नौकरी कर पाएंगे, लेकिन उनको ये सेवा अस्पतालों में मरीजों का ईलाज करते हुए गुजरना होगा, लेकिन जो डॉक्टर 60 के बाद रिटायरमेंट लेना चाहते हैं उनको मिल सकता है. इस फैसले के बाद प्रदेश में डॉक्टरों की चल रही भारी कमी से कुछ हद तक फायदा मिल सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *