Home आमने सामने Deepak Gaba statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व ने...

Deepak Gaba statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व ने माना भारत का लोहा : दीपक गाबा

0
19

Deepak Gaba statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व ने माना भारत का लोहा : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने 12 वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार और जानदार नेतृत्व में भारत देश को एक नई पहचान मिली है, पूरे विश्व में भारत देश सशक्त राष्ट्र बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत देश की तरफ बहुत सम्मान और आदर के भाव से देखती है और यह सारा कमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। श्री गाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश की छवि को पूरे विश्व में इतना मजबूत किया है कि भारत देश केवल वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला देश नहीं बल्कि दुनिया को दिशा देने वाला, समाधान प्रदान करने वाला शक्तिशाली देश बनकर सामने आया है। उन्होंने बताया कि श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 साल में विकास, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम कायम किए है और पूरे विश्व में भारत ने अपना लोहा मनवाया है। श्री गाबा ने कहा कि मेट्रो विस्तार, डिजिटल इंडिया, उड़ान योजना, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश की विकास यात्रा को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश के बुनियादी ढांचे, परिवहन, स्वच्छता और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। श्री गाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल देश के प्रति उनके समर्पण, त्याग और मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में श्री मोदी ने यह सिद्ध किया है कि मन में ईमानदारी, सच्चाई व स्पष्ट नेतृत्व और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता से विकास के बड़े बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here