Home आमने सामने Namo Oxygen Park Delhi: नमो ऑक्सीजन पार्क से दिल्ली में प्रदूषण कम...

Namo Oxygen Park Delhi: नमो ऑक्सीजन पार्क से दिल्ली में प्रदूषण कम होगा हवा साफ व स्वच्छ होगी : मुकेश बंसल

0
17

Namo Oxygen Park Delhi: नमो ऑक्सीजन पार्क से दिल्ली में प्रदूषण कम होगा हवा साफ व स्वच्छ होगी : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दक्षिण दिल्ली के मैदान गढ़ी क्षेत्र से दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों का शुभारंभ किया। दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने और शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए शुरू की गई यह एक प्रमुख पर्यावरण पहल है। सरकार की इसी पहल पर बात करते हुए उत्तरी शाहदरा वार्ड समिति के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व दिल्ली में हरियाली बढ़ाने की तरफ यह दिल्ली सरकार का शानदार फैसला है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से दिल्ली में प्रदूषण भी कम होगा, लोगों को साफ व स्वच्छ हवा मिलेगी और वातावरण भी अच्छा होगा।
उन्होंने बताया कि इन 18 पार्कों के माध्यम से दिल्ली के लगभग 185 एकड़ क्षेत्र को हरित जोन में विकसित किया जाएगा। श्री बंसल ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से हवा में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ेगा और शहर में जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन पार्कों की खास बात यह होगी कि इन पार्कों में विदेशी पौधों या सजावटी घासों के बजाय भारतीय मूल और स्वदेशी पेड़ों जैसे पीपल, बरगद, जामुन और आम को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन छोड़ते हैं और पर्यावरण के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं। श्री बंसल ने बताया कि इन पार्कों में लोगों के लिए वॉकिंग ट्रैक, आकर्षक लाइटिंग, बैठने के लिए हट, खूबसूरत तालाब और कई तरह के छायादार पेड़ भी लगाए जाएंगे और दिल्ली सरकार का यह विजन है कि दिल्ली में ऐसे लगभग 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित किए जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से दिल्ली की जनता को बहुत लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here