Home आमने सामने Namo Oxygen Park Delhi: नमो ऑक्सीजन पार्क दिल्ली में हरियाली बढ़ाने और...

Namo Oxygen Park Delhi: नमो ऑक्सीजन पार्क दिल्ली में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण,संरक्षण की तरफ शानदार कदम : रोमेश चंद्र गुप्ता

0
19

Namo Oxygen Park Delhi: नमो ऑक्सीजन पार्क दिल्ली में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण,संरक्षण की तरफ शानदार कदम : रोमेश चंद्र गुप्ता

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से और शहर का हरित आवरण बढ़ाने के लिए, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्क बनाने का शुभारंभ किया गया है। इन पार्कों के ज़रिए शहर में कुल 185.42 एकड़ भूमि को एक ग्रीन ज़ोन में तब्दील किया जाएगा। इसी विषय पर बात करते हुए पूर्व चेयरमैन शिक्षा समिति नगर निगम व महामंत्री भाजपा शाहदरा जिला रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की यह पहल शानदार है और वक्त की मांग है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिल्ली की हवा को शुद्ध करना और नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी में 18 नमो ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया है व इसके साथ साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहरी इलाकों में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पेड़ पौधे लगाने की कोशिशों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। श्री गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से मौसम बदल रहा है, हम सभी को हरियाली बढ़ाने हेतु कार्य करने चाहिए, जैसे जगह जगह पेड़ पौधे लगाना, उनकी देखभाल करना, समय समय पर उनको पानी व खाद्य देना। उन्होंने बताया कि नमो ऑक्सीजन पार्क में वॉकिंग ट्रैक, आकर्षक लाइटिंग, बैठने के लिए हट, खूबसूरत तालाब और कई तरह के छायादार पेड़ लगाए जाएंगे, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह स्थान सुबह शाम टहलने, योग करने और सामुदायिक गतिविधियों का अहम केंद्र बनेगा। श्री गुप्ता ने बताया कि इन पार्कों में सैंकड़ों की संख्या में देशी पौधे और पेड़ लगाए जाएंगे, पेड़ों के रखरखाव और उनकी सुरक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर देखभाल समितियां बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह पहल राजधानी दिल्ली में 100 ऑक्सीजन पार्क बनाने के विज़न का हिस्सा है जिनमें से मैदानगढ़ी में विशेष रूप से एक पार्क का उद्घाटन हुआ है और मुखमेलपुर क्षेत्र में भी पार्क विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की इस पहल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here