सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IPL 2022, MI vs CSK: मुंबई इंडियंस से हरने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे हुए बंद

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 के 59वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। इस लोस्कोरिंग मैच में मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की सीजन की यह तीसरी जीत है। वहीं चेन्नई को आठवीं हार के बाद अंतिम-4 की रेस से पूरी तरह बाहर होना पड़ा है। 12 मैचों में से मुंबई इंडियंस ने 3 जीते हैं और 9 में उसे हार झेलनी पड़ी है। दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियंस 12 में से 4 मैच जीते हैं और 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में पांच बार की चैंपियन मुंबई 9वें और 4 बार की चैंपियन सीएसके 10वें स्थान पर हैं। यह दोनों ही टीमें इस सीजन का प्लेऑफ नहीं खेल पाएंगी। आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की रेस में अब सिर्फ सात टीमें ही बची हैं। आपको बता दें कि गुजरात टाइटन्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में अब सिर्फ 7 टीमें ही बची हैं, जो प्लेऑफ के बाकी बचे तीन पायदानों के लिए लड़ाई लड़ेंगी। गुजरात के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका है।

चेन्नई की पूरी टीम 97 रनों पर ऑलआउट https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/04/21/32bad328192d0e5f5e8d063dd3cf4f1f_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत दुर्भाग्यवश रही और पॉवर कट के कारण डेवोन कॉन्वे रिव्यू नहीं ले सके और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। इसके बाद रॉबिन उथप्पा के साथ भी कुछ ऐसा हुआ। रुतुराज गायकवाड़ भी सैम्स का शिकार बने। देखते ही देखते आधी टीम 29 रन पर आउट हो गई थी। इस ख़राब बल्लेबाजी की वजह से चेन्नई की पूरी टीम 16 ओवर में 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा धोनी ने नॉटआउट 36 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से सैम्स ने तीन, मेडरिथ और कार्तिकेय को 2-2 विकेट मिले।

तिलक वर्मा ने मुंबई की बल्लेबाज़ी को संभाला https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/05/845118_730X365.jpg

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को पहले ही ओवर में मुकेश चौधरी ने झटका दिया। विकेट के पीछे धौनी को इशान किशन 6 रन पर कैच थमा बैठे। सिमरनजीत सिंह ने रोहित शर्मा को 18 रन के स्कोर पर मोइन अली के हाथों कैच करवा टीम को सफलता दिलाई। मुकेश ने डैनियल सैम्स को 1 रन पर lbw कर वापस भेजा। इसके एक गेंद बाद ट्रिस्टन स्टब्स को बिना खाता खोले ही उन्होंने वापस जाने पर मजबूर कर दिया। तिलक वर्मा ने ऋतिक शौकीन के साथ मिलकर टीम को संभाला और दोनों ने स्कोर को 80 रन तक पहुंचाया। मोइन अली ने इस जोड़ी को ऋतिक को 18 रन पर क्लीन बोल्ड कर तोड़ा। तिलक वर्मा 34 रन बना कर टिम डेविड के साथ नाबाद लौटे और टीम ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की ।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *