सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

मनीष सिसोदिया ने CM आवास पर विधायकों संग की बैठक, सुनीता केजरीवाल भी रहीं मौजूद

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Unlock 3.0: अमित शाह को पत्र लिखकर मनीष सिसोदिया ने की राज्यपाल के फैसले को  पलटने की मांग - India TV Hindi

 

मनीष सिसोदिया ने CM आवास पर विधायकों संग की बैठक, सुनीता केजरीवाल भी रहीं मौजूद

आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने कहा कि पदयात्रा शुरू कर दिल्ली की हर विधानसभा सीट तक जाएंगे और लोगों से जुड़ेंगे. चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाया जाएगा.

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर चल रही विधायकों की बैठक खत्म हो गई है. पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ये बैठक बुलाई थी. इस बैठक के बाद पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने कहा कि पदयात्रा शुरू कर दिल्ली की हर विधानसभा सीट तक जाएंगे और लोगों से जुड़ेंगे.

उन्होंने कहा, ”आम आदमी पार्टी और दिल्ली की जनता भी तैयार है. इस चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाया जाएगा. मनीष सिसोदिया हरियाणा में भी प्रचार करेंगे. बैठक में सभी विधायक आए थे और सभी ने आश्वासन दिया कि वे पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे.”

मनीष सिसोदिया से लोग मिलना चाहते हैं- संदीप पाठक

Advertisement

संदीप पाठक ने आगे कहा, ”हम बीजेपी को दिखा देंगे कि एक पार्टी को तोड़ने से कोई फायदा नहीं होने वाला है. AAP पहले से भी ज्यादा ताकत के साथ उभरेगी. हम 14 अगस्त को पदयात्रा शुरू करेंगे क्योंकि लोग मनीष सिसोदिया से मिलना चाहते हैं. बीजेपी की ओर से बाधा डालने की इतनी कोशिशों के बाद भी सभी काम पूरे हो गए हैं. पानी और बिजली आपूर्ति, स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक चालू हैं.”

उन्होंने आगे कहा, ”मनीष सिसोदिया जी के पास बहुत फोन कॉल्स, मैसेज आ रहे हैं. लोग कह रहे हैं वेलकम बैक. तो मनीष सिसोदिया जी जनता के पास जाएंगे और उनसे बातचीत करेंगे. पिछले 10 साल में आम आदमी पार्टी ने जितने काम किए हैं, मुझे नहीं लगता है कि इस देश के इतिहास में किसी दूसरी पार्टी ने किए होंगे.”

तानाशाह के ज़ुल्म का जवाब देने के लिए तैयार- आप

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा, ”तानाशाह के ज़ुल्म का जवाब देने के लिए तैयार हैं AAP के विधायक. AAP के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक की.

इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के अलावा राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय, मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, इमरान हुसैन समेत सभी विधायक मौजूद रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *