सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Lucknow Crime: लखनऊ में ऑनर किलिंग प्रेम संबंध से नाराज पिता ने नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या की, चेहरा एसिड से जलाया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Lucknow Crime: लखनऊ में ऑनर किलिंग प्रेम संबंध से नाराज पिता ने नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या की, चेहरा एसिड से जलाया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने ही अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना चिनहट इलाके की है, जिसने रिश्तों और इंसानियत दोनों को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता विजय कुमार चौबे अपनी बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज था। इसी वजह से उसने अपने साथी अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत वह अपनी बेटी को झाड़-फूंक का बहाना बनाकर कार में बैठाकर ले गया और रास्ते में गमछे से उसका गला घोंट दिया।

हत्या के बाद आरोपियों ने अपराध छिपाने की कोशिश में लड़की के चेहरे को एसिड से जला दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद शव को बाराबंकी जिले के बड्डूपुर क्षेत्र में शारदा नहर के किनारे फेंक दिया गया।

Advertisement

घटना को छिपाने के लिए आरोपी पिता ने खुद ही आईजीआरएस पोर्टल पर बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और उसके प्रेमी पर उसे भगाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को मामले में शक हुआ और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई। चिनहट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता विजय कुमार चौबे और उसके साथी अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा और कार भी बरामद कर ली गई है।

इस पूरे मामले का खुलासा इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा और उनकी टीम ने किया। यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि एक अत्यंत क्रूर और अमानवीय अपराध है, जिसमें एक पिता ही अपनी बेटी की मौत का कारण बन गया। इस घटना ने समाज को गहराई से झकझोर दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *