सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Vinod Jais: जनकल्याण शिविरों से लोगों को घर के पास मिल रही है सुविधाएं : विनोद जायस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Vinod Jais: जनकल्याण शिविरों से लोगों को घर के पास मिल रही है सुविधाएं : विनोद जायस

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार): दिल्ली सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे जनकल्याण शिविर आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत का माध्यम बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के जरिए लाखों लोगों को उनके घरों के नजदीक ही सरकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं का लाभ मिल रहा है। लोगों को अब छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे, बल्कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भाजपा उत्तर-पूर्वी जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जयस ने कहा कि सरकार जनता की सुविधा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहित के कार्य कर रही है, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। ठाकुर विनोद जयस ने कहा कि जनकल्याण शिविरों में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाओं के अलावा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े मामलों का भी त्वरित समाधान किया जा रहा है। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को काफी सहूलियत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाना है ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति बिना किसी परेशानी के सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केवल जनकल्याण शिविरों तक सीमित नहीं है, बल्कि राजधानी के समग्र विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। यमुना की सफाई, प्रदूषण की रोकथाम, स्वच्छता अभियान, हरित क्षेत्रों के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित राजधानी बनाना है। ठाकुर विनोद जयस ने कहा कि जनकल्याण शिविर जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहे हैं। यहां नागरिक अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका त्वरित समाधान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *