सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Dr UK Chaudhary: घर के पास मिल रही सरकारी सुविधाएं, जनकल्याण शिविर,बने जनता के लिए राहत केंद्र : डॉ. यू.के. चौधरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Dr UK Chaudhary: घर के पास मिल रही सरकारी सुविधाएं, जनकल्याण शिविर,बने जनता के लिए राहत केंद्र : डॉ. यू.के. चौधरी

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार) : दिल्ली में आयोजित जनकल्याण शिविर आम नागरिकों के लिए सुविधाओं और समाधान का नया केंद्र बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके घरों के नजदीक ही विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा उत्तर-पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि नागरिकों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े और उन्हें एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हों। डॉ. चौधरी ने कहा कि जनकल्याण शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य योजनाओं, महिला कल्याण योजनाओं तथा अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़े मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है। इससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए यह पहल बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है। पहले उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब अधिकांश सेवाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है। डॉ. यू.के. चौधरी ने कहा कि जनकल्याण शिविर केवल सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये जनता और प्रशासन के बीच संवाद का भी प्रभावी मंच बन रहे हैं। यहां लोग अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख पा रहे हैं और उनका त्वरित समाधान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनकल्याण शिविर इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण हैं, जो सुशासन और जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *