सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

Acharya Vishuddhasagar: भाजपा पदाधिकारियों ने दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन परंपरा के संतों से लिया मंगल आशीर्वाद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Acharya Vishuddhasagar: भाजपा पदाधिकारियों ने दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन परंपरा के संतों से लिया मंगल आशीर्वाद

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : पूर्वी दिल्ली की धर्मनगरी ऋषभ विहार में आज भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जैन धर्म की दिगंबर एवं श्वेतांबर दोनों परंपराओं के पूज्य संतों के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर धर्मनगरी में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच जैन समाज का विशाल जनसमूह उपस्थित रहा। दिगंबर परंपरा के परम पूज्य 108 आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के पावन दर्शन के लिए भाजपा पदाधिकारी पहुंचे। आचार्य श्री के साथ 26 पिछीधारी मुनिराजों का संघ भी विराजमान था। भाजपा पदाधिकारियों ने आचार्य श्री के चरणों में नमन करते हुए समाज, राष्ट्र एवं जनकल्याण के लिए उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं श्वेतांबर परंपरा के गुरुदेव नवीन चंद महाराज जी एवं गुरु अतिशय मुनि जी महाराज के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement

दोनों जैन परंपराओं के संतों के सान्निध्य में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म, अहिंसा, संयम, सत्य, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश प्राप्त किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं शाहदरा जिला प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सारिका जैन, शाहदरा जिला प्रवक्ता विनीत जैन, प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष विपिन जैन एवं प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री सचिन जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहदरा विनोद जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष महरौली दीपक जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष केशवपुरम प्रमोद जैन, मंडल महामंत्री विश्वास नगर अमित जैन, सुनील जैन, दीपक जैन, हिमांशु जैन, भूषण जैन एवं संजय जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज से जुड़े दिल्ली के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दोनों ही स्थानों पर जैन समाज का विशाल एवं अपार जनसमूह पूज्य संतों के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उमड़ा। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने धर्मनगरी के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर दिगंबर एवं श्वेतांबर दोनों परंपराओं से जुड़े जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संतों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *