सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 पर ब्रेक, सौरव गांगुली बोले बीसीसीआई संभाल लेगा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 पर ब्रेक, सौरव गांगुली बोले बीसीसीआई संभाल लेगा

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद अब पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का बयान सामने आया है। गांगुली ने बोर्ड के फैसले का समर्थन करते हुए भरोसा जताया है कि बीसीसीआई इस संकट को संभालने में पूरी तरह सक्षम है।

गांगुली ने कहा कि उन्होंने आज ही खबर देखी कि आईपीएल को सात दिनों के लिए रोका गया है और वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि बीसीसीआई टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक पूरा करेगा। उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना महामारी के समय भी बीसीसीआई ने हालात को संभालते हुए टूर्नामेंट को पूरा कराया था। गांगुली ने कहा, “कोविड भी एक आपात स्थिति थी, और मुझे पूरा यकीन है कि बीसीसीआई इस बार भी हालात को संभाल लेगा।”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि कोविड जैसी स्थिति में भी बोर्ड ने सरकार की गाइडलाइन के तहत काम किया था और अब भी वही नीति अपनाई जाएगी। गांगुली ने दोहराया कि बोर्ड खिलाड़ियों और प्रशंसकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से गंभीर है और हर कदम सोच-समझकर उठाया जाएगा।

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में अब तक 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जबकि लीग स्टेज के 13 मैच और प्लेऑफ के 4 मुकाबले अभी शेष हैं। बीसीसीआई ने हालात सामान्य होने तक टूर्नामेंट पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। बोर्ड ने संकेत दिया है कि हालात ठीक होते ही बाकी मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *