सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया, आईपीएल 2025 में तीसरी जीत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया, आईपीएल 2025 में तीसरी जीत

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन ही बना सकी, जिसे मुंबई ने 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 37 रन और ट्रैविस हेड ने 28 रनों का योगदान दिया। आखिरी पांच ओवरों में 57 रन जुटाकर हैदराबाद ने स्कोर में इजाफा किया, लेकिन पारी की धीमी शुरुआत उनके लिए भारी पड़ी।

मुंबई की ओर से गेंदबाजी में विल जैक्स ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दी लेकिन 26 रन बनाकर आउट हो गए। रयान रिकल्टन (31), सूर्यकुमार यादव (26), विल जैक्स (36), और हार्दिक पांड्या (21) ने अहम योगदान दिया। तिलक वर्मा 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

हैदराबाद की गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस सबसे सफल रहे जिन्होंने तीन विकेट झटके। हर्षल पटेल को एक विकेट मिला।

इस हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद को इस सीजन की पांचवीं हार झेलनी पड़ी है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट में वापसी करती दिख रही है।

Mumbai Indians score: 166/6 (18.1)

Sunrisers Hyderabad: 162/5 (20)

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *