सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

बीजेपी-कांग्रेस को भारत-न्यूजीलैंड मैच ने किया करीब, जेपी नड्डा-अनुराग ठाकुर संग क्रिकेट देखते दिखे हिमाचल सीएम सुक्खू

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत-न्यूजीलैंड मैच ने बीजेपी-कांग्रेस को किया करीब, जेपी नड्डा-अनुराग ठाकुर संग क्रिकेट देखते दिखे हिमाचल सीएम सुक्खू

IN Vs NZ: गजब! खेल के मैदान में एक साथ आई बीजेपी-कांग्रेस, नड्डा सुक्खू की  साथ तस्वीरों ने राजनीति में मचाई हलचल - State CM Sukhwinder Singh Sukhu  arrived to watch the

भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला स्टेडियम में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी को काफी हैरान किया.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (22 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट मैच हुआ. इस दौरान दोनों टीमें जहां मैदान पर भिड़ रही थीं. ठीक उसी वक्त देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों के नेता अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को भुलाकर एक साथ स्टेडियम के स्टैंड में नजर आए. दरअसल, हमेशा एक दूसरे से भिड़ने वाले कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं को साथ मिलकर स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया.

वर्ल्ड कप के इस मैच के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर, सूबे के उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर एक साथ बैठकर मैच देखते हुए नजर आए. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और अन्य कांग्रेस विधायक भी स्टैंड में टीम इंडिया को चीयर करते हुए नजर आए.

Advertisement

ये नेता भी स्टैंड में दिखे

हिमाचल सीएम सुक्खू को जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर के बीच में बैठे हुए देखा गया. ये सभी नेता वीवीआईपी स्टैंड में बैठे हुए थे. इस दौरान अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री का हाथ पकड़े हुए भी देखा गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल और हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली भी वहां मौजूद थे.

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम के माहौल की तारीफ करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल के प्रति हमारे देश के उत्साह का सबूत है. मैच के दौरान स्टेडियम का माहौल सच में देखने लायक था. भारतीय टीम ने भी अपने समर्थकों का दिल नहीं तोड़ा. अब तक अजेय चल रही न्यूजीलैंड की टीम को पहले तो भारत ने 273 रनों पर समेट दिया. इसके बाद बैटिंग के दौरान इस टारगेट को विराट कोहली के 95 रनों की मदद से हासिल कर लिया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *