सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

रामपुर में BJP जिला अध्यक्ष के बेटे ने पुलिसकर्मियों को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, जांच के आदेश

2 मिनट पढ़ें

Oplus_0

Advertisement

रामपुर में BJP जिला अध्यक्ष के बेटे ने पुलिसकर्मियों को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, जांच के आदेश

रामपुर में एक डंपर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद डंपर को पकड़ने के लिए पुलिस वाले बीजेपी जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू के पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे.

उत्तर प्रदेश के रामपुर में पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मियों को गालियां देते हुए बीजेपी नेता के बेटे की बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में बीजेपी जिला अध्यक्ष का बेटा पुलिसवाले की वर्दी उतरवा देने की धमकी देते हुए नजर आ रहा है.

बताया जा रहा है कि रामपुर में एक डंपर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद डंपर को पकड़ने के लिए पुलिस वाले बीजेपी जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू के पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे, जहां बीजेपी जिला अध्यक्ष के बेटे आशू की पुलिस वालों से कहा सुनी शुरू हो गई और नौबत यहां तक आ गई की बीजेपी नेता के बेटे और उसके साथी पुलिस वालों से हाथापाई करने को उतारू हो गया और गाली गलौज शुरू करने लगा.

बीजेपी नेता के बेटे ने पुलिसकर्मियों को धमकाया 

Advertisement

कुछ पुलिस वालों ने बीजेपी नेता के आक्रोशित बेटे को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह लगातार पुलिस वालों को धमकाते हुए नजर आ रहा है और पुलिस वाले खाली हाथ पेट्रोल पंप से जाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप पर डंपर भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं और बीजेपी नेता के बेटे के साथ उनके कुछ साथी भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. यह घटना दो दिन पहले देर रात की बताई जा रही है.

पुलिस ने क्या कहा?

रामपुर के एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पेट्रोल पंप पर हुई घटना का जो वीडियो वायरल हुआ था उसका उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया है और पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गयी है. वह गहनता से इस मामले की जांच कर रहे हैं. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *