सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Lucknow Rape Case:”लखनऊ में ढाई साल की मासूम से दरिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी का वहशीपन – पुलिस एनकाउंटर में ढेर”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Lucknow Rape Case: “लखनऊ में ढाई साल की मासूम से दरिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी का वहशीपन – पुलिस एनकाउंटर में ढेर”

लखनऊ के आलमबाग इलाके में ढाई साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुए क्रूर बलात्कार मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जहां आरोपी की वहशियत उजागर हुई है, वहीं पुलिस ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

5 जून की रात 10 बजे की वह भयावह घटना जब मेट्रो स्टेशन के पास पुल के नीचे मां-बाप के साथ सो रही नन्ही बच्ची को आरोपी दीपक वर्मा ने उठा लिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दीपक ने बच्ची को गोद में उठाकर लिफ्ट की तरफ ले गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसने लिफ्ट के पास ही बच्ची के साथ दरिंदगी की और फिर उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में झाड़ियों में फेंक दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की स्कूटी के नंबर प्लेट से उसका पता लगाया। डीसीपी आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, “आरोपी को पकड़ने के दौरान वह पुलिस से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर हुआ। गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

Advertisement

आरोपी दीपक वर्मा के बारे में पता चला है कि वह रेलवे में पानी वेंडर का काम करता था और देवी जागरणों में झांकियां भी लगाता था। इस घटना से पहले उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। वहीं पीड़ित बच्ची का इलाज अभी भी जारी है, जिसके निजी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की जा रही है और लोगों ने पीड़ित बच्ची के लिए न्याय की मांग की है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *