सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Inflation Crisis: महंगाई के मोर्चे पर सरकार के दावों की खुली पोल, आम आदमी का बिगड़ रहा घर का बजट – कुलदीप गुप्ताDelhi Cleanliness Drive: स्वच्छता अभियान के जरिए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार, मुकेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियांDelhi Pollution: सफाई अभियानों के दावों के बीच जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवासी, ज्योति रानी ने सरकार पर उठाए सवालYamuna Pollution Controversy: यमुना में सफेद झाग को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, 1400 घाटों पर छठ आयोजन के दावों के बीच तेज हुई सियासतChhath Puja 2026: दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं ITO घाटMuslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिलTelangana ACB Raid: मोइनाबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर गुंडू वाणी के पास आय से अधिक 6.76 करोड़ की संपत्ति, 8 ठिकानों पर तलाशीKhajuri Khas Firing: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, 15 से 20 राउंड फायरिंग

बसपा से इमरान मसूद हुए निष्कासित, कांग्रेस से इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इमरान मसूद बसपा से निष्कासित, कांग्रेस से इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में इमरान मसूद को पार्टी से निकाल दिया है.

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में इमरान मसूद को पार्टी से निकाल दिया है. पिछले पिछले साल, 19 अक्टूबर को इमरान मसूद ने पार्टी ज्वाइन की थी. मायावती ने इमरान मसूद को वेस्ट यूपी में बसपा का को-ऑर्डिनेटर बनाया गया था. बहुजन समाज पार्टी सहारनपुर जिला यूनिट के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इमरान मसूद पूर्व विधायक को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त के कारण पार्टी से निकाल दिया है. इमरान मसूद के निष्कासन पर मायावती के निजी सचिव मेवालाल ने लगाई मुहर लगा दी है. ABP News से टेलीफ़ोनिक बातचीत में मेवालाल ने इमरान मसूद को पार्टी से बाहर किये जाने की पुष्टि की. बता दें कि इमरान मसूद कांग्रेस से सहारनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं . सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले इमरान और राहुल की दिल्ली में मुलाक़ात हुई है.

बीएसपी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इमरान को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नही आया है, जिसकी वजह से आज इनको बीएसपी से निष्कासित कर दिया. प्रेस रिलीज में कहा गया कि पार्टी में शामिल होने से पहले इमरान को बता दिया गया था कि उनकी कार्यशैली व गतिविधियों को ध्यान में रखकर इनको सहारनपुर लोकसभा की सीट से टिकट दिया जाएगा.

Advertisement

पार्टी पर दबाव बनाकर लिया था मेयर का टिकट

प्रेस रिलीज में आरोप लगाया गया कि इमरान ने यूपी नगर निकाय चुनाव में सहारनपुर मेयर की टिकट अपने परिवार के सदस्य को देने के लिए दबाव बनाया था. इस दौरान इनको इस शर्त पर मेयर पद का टिकट दिया गया कि यदि इनके परिवार का सदस्य मेयर का चुनाव हार जाता है तो फिर इनको लोकसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा. यदि वह मेयर का चुनाव जीत जाता है तो तब लोकसभा सहारनपुर के टिकट देने का इनके बारे में जरूर सोच-विचार किया जाएगा. बीएसपी के सहारनपुर के जिला अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि बीएसपी अनुशासित पार्टी है, अनुशासनहीनता व दबाव की राजनीति को कतई भी बर्दास्त नहीं करती है. इन्होंने ये सब किया जिसे ध्यान में रखते हुए आज इमरान मसूद ( पूर्व विधायक) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *