सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘पार्टी छोड़ दूंगा अगर मैं…’, हाल ही में बीजेपी जॉइन करने वाले ‘हीरामंडी’ एक्टर शेखर सुमन के इस बयान से मची खलबली

4 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

‘पार्टी छोड़ दूंगा अगर मैं…’, हाल ही में बीजेपी जॉइन करने वाले ‘हीरामंडी’ एक्टर शेखर सुमन के इस बयान से मची खलबली

शेखर सुमन ने कुछ दिन पहले बीजेपी का दामन थामा था. वहीं अब एक्टर ने अपने एक बयान से खलबली मचा दी है. दरअसल शेखर ने कहा कि अगर वे अपने लक्ष्य पूरे नहीं कर पाए तो वे पार्टी छोड़ देंगे.

शेखर सुमन हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं. हालांकि इससे पहले भी ‘हीरामंडी’ एक्टर ने कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा से हार गए थे. फिर तीन साल बाद, शेखर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. वहीं इस महीने की शुरुआत में उन्होंने देश में लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच बीजेपी का दामन थाम लिया. हालांकि, एक्टिंग छोड़कर पूरी तरह राजनेता बनने की उनकी कोई प्लानिंग नहीं है. वहीं अब शेखर ने अपने एक बयान से खलबली भी मचा दी है.

राजनीति के लिए एक्टिंग नहीं छोड़ना चाहते शेखर

शेखर सुमन ने कहा,“मैं अभी भी एक अभिनेता बनना चाहता हूं जो राजनीति का हिस्सा है ताकि यह मुझे अपनी इंडस्ट्री और अपने राज्य के लिए उस तरह की चीजें करने के लिए सशक्त बनाए जो मैं करना चाहता हूं. मैं किसी राजनीतिक उथल-पुथल और बहस में नहीं पड़ना चाहता और न ही मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है. मैं कोई राजनेता नहीं हूं. मैं राजनीति में नहीं रहना चाहता और फिर भी राजनीति में रहना चाहता हूं और उस तरह की चीजें करना चाहता हूं जो मैं करना चाहता हूं.

लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाए तो छोड़ देंगे पार्टी

Advertisement

वहीं वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने राजनीतिक कार्यों के जरिए क्या बदलाव लाना चाहते हैं, उसके बारे में शेखर ने कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि अगर वह अपने लक्ष्यों को पूरा नही कर पाए, तो वे बीजेपी की जर्नी को खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि अगर मैं रिजल्ट देने में सक्षम नहीं हूं, तो भी मैं रुकूंगा. मैंने अपने लिए एक समय सीमा तय कर ली है और अगर मैंने खुद से जो वादा किया है, उसे पूरा करने में मैं सक्षम नहीं हूं, तो मैं बाहर निकलने का ऑप्शन चुनूंगा. मैं यहां एक खास कारण से आया हूं – सेवा करने के लिए. अगर मैं सेवा करने में असमर्थ होता हूं तो केवल इसके लिए वहां रहने का कोई मतलब नहीं है. लेकिन जब आप इतनी पॉजिटिविटी और दृढ़ संकल्प के साथ आते हैं, तो भगवान भी मदद करता है. ”

क्यों छोड़ दी कांग्रेस

वहीं जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने किस वजह से कांग्रेस छोड़ दी और सत्तारूढ़ पार्टी से हाथ मिला लिया? इस पर शेखर ने कहा, “मुझे लगता है कि बीजेपी ने पिछले कुछ सालों में शानदार काम किया है. एक नागरिक के रूप में, आप हमेशा अपनी सरकार का आकलन करते रहते हैं और जब आपको लगता है कि वे देश के लिए सबसे अच्छा काम कर रहे हैं, तो हर नागरिक को एक तरह से अपना समर्थन देना चाहिए और अपनी एकजुटता व्यक्त करनी चाहिए. ”

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

हीरामंडी एक्टर ने भारत को ‘अस्थिर स्थिति’ से बाहर लाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की और कहा, “और यहां एक व्यक्ति था जो आया और चीजों को सीधा कर दिया. अब हर भारतीय जब देश से बाहर जाता है तो उसे भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है. भारत की छवि आज निखर कर सामने आई है. और मुझे लगता है कि एक व्यक्ति है जो इसके लिए जिम्मेदार है और वह श्री नरेंद्र मोदी जी हैं. हर किसी को अपना हाथ मिलाने और इसे मजबूत करने की जरूरत है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *