सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Inflation Crisis: महंगाई के मोर्चे पर सरकार के दावों की खुली पोल, आम आदमी का बिगड़ रहा घर का बजट – कुलदीप गुप्ताDelhi Cleanliness Drive: स्वच्छता अभियान के जरिए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार, मुकेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियांDelhi Pollution: सफाई अभियानों के दावों के बीच जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवासी, ज्योति रानी ने सरकार पर उठाए सवालYamuna Pollution Controversy: यमुना में सफेद झाग को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, 1400 घाटों पर छठ आयोजन के दावों के बीच तेज हुई सियासतChhath Puja 2026: दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं ITO घाटMuslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिलTelangana ACB Raid: मोइनाबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर गुंडू वाणी के पास आय से अधिक 6.76 करोड़ की संपत्ति, 8 ठिकानों पर तलाशीKhajuri Khas Firing: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, 15 से 20 राउंड फायरिंग

मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है, मुद्दे उठाना जारी रखूंगा: बंगला छोड़ने पर बोले राहुल गांधी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

“सच बोलने की कीमत चुकाई”, सरकारी बंगला खाली करते समय बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बंगला खाली करने के बाद वहां से निकलते वक्‍त कहा कि मैं अब इस घर में नहीं रहना चाहता हूं, क्‍योंकि मुझे इस घर को हिंदुस्‍तान की जनता ने दिया था. उन्‍होंने कहा कि मैं महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाता रहूंगा.

Rahul Gandhi ने सरकारी बंगला 12 तुगलक लेन खाली कर दिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपना सरकारी बंगला 12 तुगलक लेन खाली कर दिया है. राहुल गांधी ने बंगला खाली करने के बाद वहां से निकलते वक्‍त मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है. मैं सच बोलने के लिए आगे भी कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं. राहुल गांधी के बंगला खाली करने के बाद वहां से निकलने के वक्‍त उनकी बहन प्रियंका गांधी भी साथ थीं. इस दौरान राहुल गांधी ने सरकारी अधिकारियों से हाथ मिलाया और उन्‍हें चाबी सौंपी. राहुल गांधी ने संसद सदस्‍यता से अयोग्‍य ठहराए जाने के बाद अपना बंगला सरकारी बंगला खाली कर दिया है.

राहुल गांधी ने बंगले से निकलते वक्‍त कहा कि मैं अब इस घर में नहीं रहना चाहता हूं, क्‍योंकि मुझे इस घर को हिंदुस्‍तान की जनता ने दिया था. अब मैं दस जनपथ में रहूंगा. उन्‍होंने कहा कि मैं महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाता रहूंगा. बता दें कि दस जनपथ उनकी मां और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का सरकारी आवास है.

Advertisement

सरकारी बंगला खाली करते वक्‍त राहुल गांधी के वहां के कर्मचारियों से हाथ मिलाया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. इसके बाद उन्‍होंने सरकारी अधिकारी को बंगले की चाबी सौंपी.

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे भाई ने जो कहा है वो सही कहा है. सरकार के खिलाफ बोलने की सजा मिली है. लड़ाई जारी रहेगी.

मानहानि मामले में दोषी में दो साल की सजा सुनाई

बता दें कि सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी ठहराया था और दो साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद उन्‍हें लोकसभा से सांसद के रूप में अयोग्‍य घोषित कर दिया गया था. इसके बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था और आज बंगला खाली करने का आखिरी दिन था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *