सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘काराकाट में किस तरह से…’, NDA पर निशाना साधते हुए मुकेश सहनी पवन सिंह पर क्या बोल गए?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘काराकाट में किस तरह से…’, NDA पर निशाना साधते हुए मुकेश सहनी पवन सिंह पर क्या बोल गए?

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी इन दिनों लगातार एनडीए पर हमलावर हैं. वहीं, काराकाट सीट से लड़ रहे पवन सिंह को लेकर उन्होंने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया.

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान शुक्रवार को कहा कि एनडीए में एकजुटता का अभाव है. नेताओं के बीच तालमेल की कमी है. यहां लोग आपस में ही एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने पर आमादा हैं, जिससे साफ है कि एनडीए में नेताओं का भविष्य आगामी चुनाव में कुछ ठीक नहीं है.

उन्होंने कहा, “काराकाट में किस तरह से उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए पवन सिंह को खड़ा कर दिया गया, इससे साफ जाहिर होता है कि एनडीए में एकजुटता का अभाव है. यही स्थिति जेडीयू, बीजेपी और लोजपा में भी है.“

मुकेश सहनी ने बीजेपी पर साधा निशाना

Advertisement

मुकेश सहनी ने कहा कि अपने आप को हिंदू सनातन गौ माता का रक्षक कहते हैं और बीफ कंपनी से ढाई सौ करोड़ का चंदा लेते हैं, ताकि वह कंपनी और ज्यादा से ज्यादा पशु का कत्ल कर सके और आपको मुनाफा पहुंचाए. इन लोगों का विकास से कोई सरोकार नहीं है. ये लोग विकास केंद्रित राजनीति नहीं करते. इन लोगों को ना विकास से मतलब है और ना ही विरासत से. यह देश हिंदू मुसलमान के नाम पर नहीं चलेगा, बल्कि संविधान के नाम पर चलेगा. भारत के संविधान को दरकिनार कर आप इस देश को नहीं चला सकते.

पवन सिंह ने काराकाट में बढ़ाई राजनीतिक गर्मी 

बता दें कि काराकाट से एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं तो महागठबंधन ने माले के टिकट से राजाराम को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने इस सीट से निर्दलीय नामांकन किया है. पवन सिंह ने गुरुवार को नामांकन किया. पवन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी हुई थी. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी आरएलएम से शुक्रवार को नमांकन किया. इस दौरान एनडीए के कई दिग्गज जुटे हुए थे. कहा जा रहा है कि इस सीट से पवन सिंह के चुनाव लड़ने से एनडीए की राह मुश्किल दिख रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *