सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘ऐसे लड़खड़ाए हैं कि छड़ी भी न बचा पाएगी’, घोसी में अखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर पर तंज

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘ऐसे लड़खड़ाए हैं कि छड़ी भी न बचा पाएगी’, घोसी में अखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर पर तंज

सपा मुखिया अखिलेश यादव घोसी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजीव राय के समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुंचे. यहा अखिलेश ने यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

देश में छह चरण का मतदान हो चुका है और सातवें और अंतिम फेज का मतदान 1 जून को होगा. जिसके लिए समाजवादी पार्टी और बीजेपी, कांग्रेस और बसपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव आज गुरुवार (30 मई) को जनता को संबोधित करने घोसी पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथ लिया. इसके साथ ही सपा मुखिया अखिलेश ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर भी तंज कसा है. इस जनसभा के दौरान उन्होंने बीजेपी बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग (बीजेपी वाले) पिछले 6 चरणों का चुनाव देख कर के लड़खड़ा गए हैं, न केवल खुद लड़खड़ाए हैं अब ऐसे लड़खड़ाए हैं कि उन्हें छड़ी भी न बचा पाएगी.”

अखिलेश यादव आज घोसी से सपा प्रत्याशी राजीव राय के लिए वोट मांगने घोसी पहुंचे. जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा, “इस बार देश की 140 करोड़ जनता इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी, क्योंकि इन्होंने किसानों को धोखा दिया, नौजवानों को धोखा दिया, माताओं बहनों के धोखा दिया. इन तीनों का त्रिकोणीय वार इन पर होने जा रहा है.”

बीजेपी को लिया आड़े हाथ

अखिलेश यादव ने घोसी में जनसभा के बाद मीडिया के बात करते हुआ कहा, ”घोसी की जनता अपने भविष्य के लिए और अपनी जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए उनको पता है लोकतंत्र में एकवोट उनके जीवन में बदलाव लाने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि इसलिए कोई डराए, धमकाएं, गाली गलौज करे, लोग रुकने वाले नहीं हैं. बीजेपी ने पहले भी इस तरह काप्रयास किया, लेकिन इस बार जनता का चुनाव बन गया है. हम सबको जनता ने पीछे छोड़ दिया है. जनता ने खुद अपने हाथ में चुनाव ले लिया है.”

Advertisement

इलेक्टोरल बॉन्ड का जिक्र कर बीजेपी पर हमला 

अखिलेश यादव ने कहा, “2022 के चुनाव में राशन में क्या क्या दे रहे थे और आज क्या दे रहे है, कटौती हो गई कि नहीं? समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन ने तय किया है जहां राशन बढ़ेगा, मात्रा बढ़ाएंगे, पौष्टिक आटा देंगे, और डाटा देने का काम करेंगे.” “इलेक्टोरल बॉन्ड से बीजेपी वालों का बैंड बज गया है. इन्होंने बड़े बड़े लोगों को नहीं छोड़ा, इन्होंने वैक्सीन वालों से भी वसूली कर ली. सुनने में आया जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है उन्हें बीमारी होने जा रही है.”

”वो लोग PDA और INDIA गठबंधन से घबराए हुए हैं.”

अखिलेश यादव ने कहा, “हम अपने किसान भाइयों को कह के जा रहे हैं कि INDIA गठबंधन ने तय किया है कि ये बड़े लोगों का कर्ज माफ कर सकते हैं तो जब सरकार बनेगी हम अपने किसान भाइयों और गरीबों का कर्ज माफ करेंगे.” “हमारा नौजवान नौकरी के लिए दर दर भटक रहा है, सरकारी नौकरी नहीं मिल रही, आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जो लोग आरक्षण से खिलवाड़ कर रहे हैं उनको जनता इस बार छोड़ेगी नहीं, उनको सबक सिखाने का काम करेंगे.” “रिजल्ट आ रहा है 4 जून को, उस दिन मंगल का दिन है, उस दिन मंगल होगा. जो लोग झूठ बोल रहे हैं जनता को धोखा दे रहे हैं वो लोग PDA और INDIA गठबंधन से घबराए हुए हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *