सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

विपक्ष की एकता पर हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, ‘हम कल से ही BJP को…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

विपक्ष की एकता पर हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, ‘हम कल से ही BJP को…’

हनुमान बेनीवाल दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए. मीटिंग के बाद बेनीवाल ने कहा कि देश में जिस तरह के हालात बन रहे हैं उसको लेकर पूरा विपक्ष एकजुट है.

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. इस मीटिंग में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल भी शामिल हुई. वहीं बैठक के बाद हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी निशाना साधा. साथ ही उन्होंने बताया कि सदन में विपक्ष किन मुद्दों को लेकर बीजेपी को घेरेगा.

नागौर से सांसद और आरएलपी चीफ हनुमान बेनीवाल ने कहा, “देश में जिस तरह के हालात बन रहे हैं उसको लेकर पूरा विपक्ष एकजुट है और मजबूती के साथ जो देश के मुद्दे हैं उनको लेकर कल से विरोध शुरू करेंगे और चर्चा करेंगे.”

Advertisement

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने कहा, “अहम मुद्दों में नीट, अग्निवीर का अहम मुद्दा, इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी, एमएसपी समेत कई मुख्य मुद्दे हैं. बेनीवाल ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है. दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं. सांसद, मंत्री जेल में हैं. ईडी और सीबीआई का जो दुरुपयोग हो रहा है उसको लेकर हम बीजेपी को घेरेंगे. उन्होंने कहा कि इस बार विपक्ष मजबूत है और इस बार इनको मजबूती दिखाएंगे.”

इससे पहले हाल ही में हनुमान बेनीवाल ने कहा अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. बेनीवाल ने कहा था कि राजस्थान से हम एक मुहिम शुरू करेंगे और दिल्ली कूच करेंगे. हम अग्निवीर योजना को वापस करवाएंगे. पहले भी हमने इसका विरोध किया था, इसे वापस करवा कर रहेंगे ये हमारा लक्ष्य है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *