सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Inflation Crisis: महंगाई के मोर्चे पर सरकार के दावों की खुली पोल, आम आदमी का बिगड़ रहा घर का बजट – कुलदीप गुप्ताDelhi Cleanliness Drive: स्वच्छता अभियान के जरिए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार, मुकेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियांDelhi Pollution: सफाई अभियानों के दावों के बीच जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवासी, ज्योति रानी ने सरकार पर उठाए सवालYamuna Pollution Controversy: यमुना में सफेद झाग को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, 1400 घाटों पर छठ आयोजन के दावों के बीच तेज हुई सियासतChhath Puja 2026: दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं ITO घाटMuslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिलTelangana ACB Raid: मोइनाबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर गुंडू वाणी के पास आय से अधिक 6.76 करोड़ की संपत्ति, 8 ठिकानों पर तलाशीKhajuri Khas Firing: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, 15 से 20 राउंड फायरिंग

Ghonda vidhansabha Development: घोंडा विधानसभा के भजनपुरा वार्ड में विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास व लोकार्पण किया अजय महावर नें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Ghonda vidhansabha Development: घोंडा विधानसभा के भजनपुरा वार्ड में विभिन्न गलियों के निर्माण
कार्य का शिलान्यास व लोकार्पण किया अजय महावर नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक अजय महावर द्वारा भजनपुरा वार्ड की कई गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा पूर्ण हो चुकी गलियों का लोकार्पण किया गया। गली नंबर 5, ए -ब्लॉक भजनपुरा तथा गली नंबर 8 और 12 एवं लिंक गली,बी -ब्लॉक भजनपुरा में लगभग ₹89.41 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं गली नंबर 6, ए ब्लॉक भजनपुरा और गली नंबर 6, डी ब्लॉक, गामड़ी एक्सटेंशन में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का ₹25.24 लाख की लागत से लोकार्पण हुआ। इन सभी कार्यों की कुल अनुमानित लागत लगभग ₹1.14 करोड़ (₹114.65 लाख) है।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा कि घोंडा विधानसभा में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गलियों और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन और स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि घोंडा विधानसभा में ‘सबका काम – सबका सम्मान’ की भावना के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में निगम पार्षद रेखा रानी, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, विजेंदर चौधरी, कुलवंत सिंह बाट, विजय चौधरी, दिनेश धामा, मनोज परिहार, हरीश शर्मा, भुवनेश सिंघाल, सचिन कुमार, ममता जोशी, योगेंद्र राजोरा, विपिन शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *