सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पूर्व सीएम और BJP सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने की मुलाकात,  बेटी कृति के उपहारों को किया ​भेंट -

 

पूर्व सीएम और BJP सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र रावत ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की.

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से बीजेपी सांसद त्रिवेंद्र रावत ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान, दोनों नेताओं ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. लेकिन इस इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ गई. त्रिवेंद्र रावत ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य की वर्तमान स्थिति और विकास की आवश्यकताओं से अवगत कराया. उन्होंने राज्य में पर्यटन, बुनियादी ढांचे और सामाजिक क्षेत्र में सुधार के लिए केंद्र सरकार से समर्थन मांगा है.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिवेंद्र रावत को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी. उन्होंने राज्य की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया. इस मुलाकात के बाद, त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत से उन्हें उत्तराखंड के विकास के लिए नए अवसरों की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का समर्थन राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. त्रिवेंद्र सिंह रावत के कुछ बयानों ने राज्य सरकार को पिछले दिनों काफी असहज रखा था.

क्या कहा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने

सांसद त्रिवेंद्र सिंह ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर उनके साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आज आज विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ. जिसमें उत्तराखण्ड की संस्कृति व सरोंकारों पर बहुत अच्छी चर्चा हुई.अपनी बड़ी बिटिया कृति की मुहिम हिमालयन थ्रेड्स द्वारा डिजाइन किया श्री बद्री केदार थीम पर बना मफलर व पिरुल से बनी सामग्री माननीय प्रधानमंत्री जी को भेंट की. पिरुल का ऐसा सुंदर इस्तेमाल देखकर उन्होंने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की. इस दौरान एकोफ्रैंडली और पुनः इस्तेमाल हो सकने योग्य कारतूस के विषय में भी प्रधानमंत्री जी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *