सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा,”हिमालयन फ्रंट में चीन के साथ स्थिति नाजुक और खतरनाक”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

“हिमालयन फ्रंट में चीन के साथ स्थिति नाजुक और खतरनाक”, बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री ने कहा कि दिसंबर में दोनों देशों के बीच अचिह्नित सीमा के पूर्वी क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी थी, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई.

एस जयशंकर ने शनिवार को कहा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि लद्दाख के पश्चिमी हिमालयन रेंज में भारत और चीन के बीच स्थिति नाजुक और खतरनाक बनी हुई है. चूंकि सैन्य बल उक्त रेंज के कुछ हिस्सों में एक-दूसरे के बहुत करीब तैनात हैं.

Advertisement

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 के मध्य में जब इस क्षेत्र में दोनों पक्ष भिड़े थे तब देश के लिए 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे. वहीं, 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए या घायल हुए थे. लेकिन कूटनीतिक और सैन्य वार्ता के दौर के माध्यम से स्थिति को शांत कर दिया गया है.

मंत्री ने कहा कि दिसंबर में दोनों देशों के बीच अचिह्नित सीमा के पूर्वी क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी थी, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई.

एस जयशंकर ने कहा, “मेरे दिमाग में स्थिति अभी भी बहुत नाजुक बनी हुई है क्योंकि ऐसी जगहें हैं जहां हमारी तैनाती बहुत करीब है और सैन्य आकलन में काफी खतरनाक है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *