सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 18 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Sashakti Initiative: ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने प्रीत विहार में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूकCyber Safety Awareness: ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, ऑनलाइन धमकियों और साइबर बुलिंग से बचाव के दिए टिप्सShahdara Building Collapse: दिल्ली के शाहदरा में रेलवे लाइन के पास जर्जर मकान ढहा, 3 साल की मासूम समेत दो की मौत, चार घायलQuad Summit Manila: क्वाड में भारत को बड़ी जिम्मेदारी, हिंद महासागर में बिछाएगा समुद्री केबल, आतंकवाद और चीन पर सख्त संदेशMadhubani Crime: मधुबनी में 13 साल की किशोरी से छेड़छाड़, जबरन मांग में भरा सिंदूर, विरोध पर मारपीट, 10 पर केसKotkapura Targeted Killing: पंजाब में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर काम कर रहे 4 आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तारRaja Bhaiya Dhirendra Shastri: कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर विरोध, राजा भैया बोले- भारत इस्लामिक देश नहीं, धार्मिक आयोजन संवैधानिक अधिकारUP Panchayat Election: यूपी में टलेंगे पंचायत चुनाव, अध्यादेश लाएगी योगी सरकार, प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल 6 महीने बढ़ेगा

DSIDC Plot Scam: DSIDC प्लॉट का झांसा देकर 2.65 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने दो साइबर ठग दबोचे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

DSIDC Plot Scam: DSIDC प्लॉट का झांसा देकर 2.65 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने दो साइबर ठग दबोचे

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में एक बड़ी साइबर ठगी का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने शालीमार बाग निवासी विजय चावला से दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DSIDC) का प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 2.65 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने गहन जांच कर दो ठगों राजू सिंह (38) और प्रियतदर्शी (40) को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता विजय चावला ने आरोप लगाया था कि दोनों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए प्लॉट अलॉटमेंट कराने का भरोसा दिया और उनसे मोटी रकम वसूल ली। 21 दिसंबर 2024 को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने 380 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और बैंकिंग ट्रेल की जांच की। ठगी की रकम एक म्यूल अकाउंट में भेजी गई और विभिन्न एटीएम से निकाली गई थी।

Advertisement

डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) भिशम सिंह के अनुसार, लंबी निगरानी और तकनीकी जांच के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और अब तक कितने लोगों से ठगी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *