सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Dhirendra Krishna Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मेरठ हत्याकांड को बताया संस्कारों की कमी का परिणाम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Dhirendra Krishna Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मेरठ हत्याकांड को बताया संस्कारों की कमी का परिणाम

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मेरठ हत्याकांड को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस जघन्य घटना को न केवल निंदनीय बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं है, बल्कि हमारे समाज में तेजी से बढ़ रहे नैतिक पतन और पारिवारिक मूल्यों के गिरते स्तर का संकेत है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज के दौर में पारिवारिक व्यवस्था कमजोर होती जा रही है। आधुनिकता के नाम पर युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति से अत्यधिक प्रभावित हो रही है, जिसके कारण विवाह जैसी पवित्र संस्था कमजोर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विवाहित पुरुष और महिलाएं तथाकथित प्रेम संबंधों में फंसकर अपने परिवारों को बर्बाद करने की ओर बढ़ रहे हैं। यह समाज में संस्कारों की कमी और नैतिक शिक्षा के अभाव का परिणाम है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों की परवरिश में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि परिवार में सही संस्कार नहीं दिए जाएंगे, तो समाज में इस तरह की घटनाएं और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि जिन घरों में बेटा-बेटी इस तरह के अपराधों में लिप्त हो रहे हैं, वहां निश्चित रूप से पालन-पोषण की कमी रही है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों का पालन किया जाना चाहिए।

उन्होंने सभी भारतीयों से अपील की कि वे अपने परिवारों को मजबूत और संस्कारवान बनाने के लिए रामचरितमानस को जीवन का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि परिवार धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाएंगे, तो समाज में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकेगी। भारतीय संस्कृति और धर्म ही हमारे परिवारों की नींव को मजबूत कर सकते हैं और समाज को सही दिशा में ले जा सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *