सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Delhi Women Empowerment: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला स्वयं सहायता समूह की राखी गिफ्ट पैक पहल का किया शुभारंभ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Women Empowerment: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला स्वयं सहायता समूह की राखी गिफ्ट पैक पहल का किया शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राजधानी में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी एक अनोखी पहल का उद्घाटन किया। उन्होंने दिल्ली विधानसभा परिसर में शाहदरा जिले की एक महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित राखी उपहार पैक का लोकार्पण किया।

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शाहदरा ज़िले की महिलाओं ने यह सुंदर राखी उपहार पैक तैयार किया है। ये महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और आज डीएम के साथ यहां उपस्थित हैं। इन्होंने हमारे लिए यह उपहार पैक तैयार किया है, जिसे हम अपनी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को भेजेंगे।”

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस पहल को महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल महिलाओं की प्रतिभा और श्रम का सम्मान है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का भी एक सशक्त माध्यम है।

दिल्ली सरकार की इस पहल को रक्षाबंधन जैसे त्योहार से जोड़कर महिलाओं के उत्थान के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *