सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Delhi Police health camp: दिल्ली पुलिस के लिए डॉ. राहुल चंदोला की पहल, iLive Connect के साथ दिल की बीमारी पर बड़ा वार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Police health camp: दिल्ली पुलिस के लिए डॉ. राहुल चंदोला की पहल, iLive Connect के साथ दिल की बीमारी पर बड़ा वार

दिल्ली पुलिस के जवान चौबीसों घंटे सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन लगातार तनाव, लंबी ड्यूटी और अनियमित दिनचर्या उनके हृदय स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए iLive Connect ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को शास्त्री पार्क स्थित IT पार्क में कार्डियक हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया।

कैंप में पुलिसकर्मियों के हेल्थ चेक-अप के साथ-साथ उन्हें हृदय रोगों, बचाव के उपायों और आधुनिक तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 2023 में 22,385 और 2024 में 34,539 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई, जो बढ़ते खतरे की ओर इशारा करता है।

कार्यक्रम में ज्वाइंट सीपी मिलिंद महादेव, डीसीपी (मेट्रो एवं रेलवे) भरत रेड्डी और iLive Connect के फाउंडर व वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. राहुल चंदोला मौजूद रहे। इस दौरान 30 से अधिक पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने फिटनेस और संतुलित जीवनशैली को बेहद जरूरी बताया।

Advertisement

डॉ. राहुल चंदोला ने कहा कि तनाव, कम नींद और खराब खानपान हृदय रोग के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर जांच को अनिवार्य बताया। साथ ही iLive Connect की डिवाइस के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जानकारी दी, जिससे 24×7 डॉक्टर निगरानी कर सकते हैं।

यह पहल सिर्फ एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। भविष्य में भी ऐसे कई कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि राजधानी की सुरक्षा में जुटे जवान खुद भी स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *