Home दिल्ली-एनसीआर Delhi police action: आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे...

Delhi police action: आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

0
38

Delhi police action: आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फॉरेनर सेल की टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, जो नकली मेडिकल वीजा के सहारे विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस की जांच में पता चला कि इन लोगों के पास वैध पहचान पत्र या यात्रा से जुड़े दस्तावेज नहीं थे। सभी के पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी और वे भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

सूचना मिलने के बाद टीम पीरागढ़ी चौक के पास डीडीए पार्क में निगरानी पर तैनात हुई। संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 10 लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और एफआरआरओ के साथ मिलकर उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आउटर डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी विक्रम सिंह और उनकी टीम की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिन्होंने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here