सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Crime: न्यू उस्मानपुर में युवक की चाकू से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: न्यू उस्मानपुर में युवक की चाकू से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बीती रात एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में डर और दहशत फैल गई। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई, जो मूल रूप से ब्रह्मपुरी का रहने वाला था और एक निजी कंपनी में कार्य करता था।

सूत्रों के मुताबिक, मोहित कल रात करीब 8 बजे काम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह भगत सिंह रोड की गली नंबर-5 के पास पहुँचा, घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार के चलते मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मोहित को शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी घटना की गहन जांच में जुटे हुए हैं और हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह वारदात न्यू उस्मानपुर इलाके में सुरक्षा की गंभीर चिंता को उजागर करती है और स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *