सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी को चेताया, ‘इस वक्त…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी को चेताया, ‘इस वक्त…’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक्स पोस्ट पर फवाद चौधरी ने प्रतिक्रिया दी थी. इसके बाद सीएम केजरीवाल ने चौधरी को चेताया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (25 मई) को परिवार संग वोट किया. उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की. उनके इस पोस्ट पर पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने प्रतिक्रिया दी. इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता चौधरी ने लिखा, ”शांति और सद्भावना ही नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करेगी.”

उनके इस पोस्ट पर अरविंद केजरीवाल ने नसीहत देते हुए कहा कि पहले पाकिस्तान पर ध्यान दें. केजरीवाल ने कहा, ”चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं. आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है. इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं. आप अपने देश को संभालिये.”

सीएम केजरीवाल ने कहा, ”भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है. आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा.”

Advertisement

सीएम केजरीवाल ने कही थी ये बात 

दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के सदस्यों के संग एक साथ मतदान करने के बाद कहा था कि मेरी माता जी की तबियत बहुत खराब है. वो आज मतदान नहीं कर पाईंत्र मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि आप भी वोट डालने अपने पोलिंग बूथ पर जरूर जाएं.

दिल्ली की सात लोकसभा सीट सहित देश के आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग सुबह से जारी है. दिल्ली में भी गर्मी के बावजूद सुबह से ही लोग काफी संख्या में लाइन में लगकर मतदान कर रहे हैं. मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *