सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Delhi Cleanliness Campaign विशेष सफाई अभियान से सफाई व्यवस्था को मिल रही है नई गति : रामनारायण दुबे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Cleanliness Campaign विशेष सफाई अभियान से सफाई व्यवस्था को मिल रही है नई गति : रामनारायण दुबे

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार): दिल्ली में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का स्वागत करते हुए पूर्व मेयर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण दुबे ने कहा कि राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में सरकार और नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चिन्हित गंदगी वाले स्थानों पर विशेष अभियान के तहत सफाई कराना और व्यवस्था की निगरानी करना सकारात्मक पहल है। रामनारायण दुबे ने कहा कि दिल्ली जैसे बड़े महानगर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार अभियान और नियमित मॉनिटरिंग दोनों जरूरी हैं। विशेष सफाई अभियान के माध्यम से सड़कों, गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल तत्काल सफाई करना नहीं बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को सफल बनाने में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ आम नागरिकों की भूमिका भी अहम है।
लोग कूड़ा सड़कों पर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर डालें और घरों से निकलने वाले कचरे को उचित तरीके से निगम कर्मचारियों को सौंपें तो व्यवस्था और प्रभावी होगी। पूर्व मेयर ने कहा कि जहां कहीं सफाई व्यवस्था में कमी दिखाई दे, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की पहल का राजनीतिक विरोध करने के बजाय उसकी कमियों को सामने लाकर उन्हें दूर कराने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। विशेष सफाई अभियान को नियमित सफाई व्यवस्था से जोड़कर चलाया गया तो दिल्ली को स्वच्छ बनाने की दिशा में इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।रामनारायण दुबे ने सफाई कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली को साफ रखने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भी है। उन्होंने लोगों से अभियान में सहयोग करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *