सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Deepak Gaba: भाजपा शाहदरा जिला की विशेष मासिक बैठक आयोजित : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Deepak Gaba: भाजपा शाहदरा जिला की विशेष मासिक बैठक आयोजित : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा की अध्यक्षता में भाजपा शाहदरा ज़िला कार्यालय में विशेष मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें विशेष रूप से भाजपा शाहदरा ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, प्रदेश मंत्री व सह प्रभारी कृष्ण शर्मा, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, विधायक संजय गोयल, पूर्व विधायक नसीब सिंह, कैलाश जैन सहित सभी पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे। ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि मां यमुना हमारी आस्था, संस्कृति एवं जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। उनकी स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। ऐसे अभियान जन जागरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपना 100 प्रतिशत योगदान देना है और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया।यमुना घाट सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना तटों की सफाई, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं निर्मल यमुना के उद्देश्य को आगे बढ़ाया जाएगा। नागरिकों से जल संरक्षण एवं नदी स्वच्छता के लिए सक्रिय सहयोग और सफाई अभियान कल 14 जून को आईटीआई यमुना घाट पर किया जाएगा।विधायक संजय गोयल ने 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग अभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा योग के महत्व पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार मानते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *