सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 14 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Sharad Kapoor Health Update: वॉकर के सहारे चलते दिखे बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर, फुटबॉल खेलते समय पैर की हड्डी में आया क्रैक, फिल्मों में वापसी की जताई इच्छाPrayagraj Murder Case: थप्पड़ मारने पर पत्नी ने पत्थर से कूचकर की पति की हत्या, शादी के सिर्फ 3 महीने बाद खूनी हुआ विवाद, CCTV में कैद हुई वारदातShiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का राज जानने के लिए पुलिस ने चौथी मंजिल से गिराई डमी, फॉरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन रीक्रिएशनKaziranga Road Accident: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ट्रक और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में 26 लोगों की मौत, वायरल वीडियो में दिखा हादसे का खौफनाक मंजरVande Bharat Express: पीएम मोदी ने बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 15 नवंबर से शुरू होगी नियमित सेवा, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंगGold Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्तीNCP Merger: एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर छगन भुजबल का बड़ा बयान, बोले- अभी शुरुआती स्तर पर बातचीत, अंतिम फैसला बाकीGangster Arrest: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से काला जठेड़ी गैंग का वांटेड बदमाश गिरफ्तार, सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 3 कारतूस बरामद

Darshan Singh BJP: बंगाल चुनाव से लौटे दर्शन सिंह का भव्य अभिनंदन,किया टीम नें ,जीत की खुशी में मना विजयोत्सव

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Darshan Singh BJP: बंगाल चुनाव से लौटे दर्शन सिंह का भव्य अभिनंदन,किया टीम नें ,जीत की खुशी में मना विजयोत्सव

-रविंद्र कुमार-

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाकर लौटे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष (नवीन शाहदरा) दर्शन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। लगभग दो माह तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में रहकर कार्य करने वाले दर्शन सिंह के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह एक बड़े जन-उत्सव में परिवर्तित हो गया, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में अमरीश त्यागी,अनिल शर्मा,राजबीर सिंह ,अंशुल पाराशर,विनीत शर्मा,गौरव शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे | दिल्ली पहुंचने पर दर्शन सिंह का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। मंच पर मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की असली शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी संगठन के लिए पूरी निष्ठा से काम करते हैं।

Advertisement

अपने संबोधन में दर्शन सिंह ने पश्चिम बंगाल के चुनावी अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहां के अलग-अलग जिलों और गांवों में जाकर उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास तेजी से बढ़ रहा है और विकास, सुरक्षा तथा सुशासन जैसे मुद्दों पर जनता खुलकर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और अनुशासन ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक बन रहा है। समारोह में पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा ने इस चुनाव में 206 सीटों पर जीत दर्ज की। वक्ताओं ने इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर संगठन को जन-जन तक पहुँचाया साथ ही भाजपा का तेजी से उभरना राज्य की बदलती राजनीतिक दिशा का संकेत है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की इस उपलब्धि पर विजयोत्सव भी मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की, पटाखे चलाए गए और उत्साहपूर्ण माहौल में जीत का जश्न मनाया गया। कई वक्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल सीटों की संख्या नहीं, बल्कि विचारधारा के विस्तार और जनता के विश्वास की जीत है। अभिनंदन समारोह में यह भी कहा गया कि पश्चिम बंगाल में पार्टी का यह प्रदर्शन भविष्य में और बड़े राजनीतिक परिवर्तन की आधारशिला रखेगा। दर्शन सिंह जैसे कार्यकर्ताओं के अनुभव और समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भाजपा और भी मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। समारोह का समापन राष्ट्रगान और संगठन को और सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल एक समर्पित कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि भाजपा की बढ़ती राजनीतिक शक्ति, कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का भी सशक्त प्रदर्शन साबित हुआ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *