सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Delhi CM Rekha Gupta: राष्ट्रीय ध्वज और मूर्तियों के रखरखाव को लेकर सीएम रेखा गुप्ता सख्त, दिए विशेष अभियान के निर्देश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi CM Rekha Gupta: राष्ट्रीय ध्वज और मूर्तियों के रखरखाव को लेकर सीएम रेखा गुप्ता सख्त, दिए विशेष अभियान के निर्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज और देश के महानायकों की मूर्तियों के सम्मानजनक रखरखाव को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों और अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वजों और मूर्तियों की गरिमा बनाए रखने के लिए उचित देखभाल सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

सीएम गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज और मूर्तियां हमारे गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। इनका सम्मानजनक रखरखाव न केवल कर्तव्य है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने तिरंगे तो लगवाए, लेकिन उनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया, जिससे कई स्थानों पर झंडे और मूर्तियां उपेक्षित हो गए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यदि कोई मूर्ति क्षतिग्रस्त है, तो उसकी मरम्मत कराई जाए या आवश्यकतानुसार दोबारा स्थापित किया जाए। उन्होंने इस संबंध में विशेष अभियान चलाने और 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि मार्च 2022 में तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार ने 500 स्थानों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा था। इस योजना के तहत दिल्ली में 500 स्थानों पर तिरंगे लगाए गए, लेकिन उनके रखरखाव को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *