सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

चंद्रबाबू नायडू को CM नीतीश ने दी बधाई, शपथ समारोह में नहीं हो सके शामिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

चंद्रबाबू नायडू को CM नीतीश ने दी बधाई, शपथ समारोह में नहीं हो सके शामिल

चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसको लेकर देश भर से बधाई दी जा रही है. वहीं, सीएम नीतीश ने भी उन्हें बधाई संदेश दिया.

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. लाखों लोगों और मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी. नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश में विकास को और गति मिलेगी. बता दें कि चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विजयवाड़ा जाने वाले थे, लेकिन किसी कारण से वो नहीं जा सके.

‘आंध्र प्रदेश के विकास को और मिलेगी गति’

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि ‘तेलुगू देशम पार्टी (टी॰डी॰पी॰) प्रमुख श्री एन. चंद्रबाबू नायडू जी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. श्री नायडू जी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी’.

Advertisement

पहुंचे थे कई राजनीतिक दिग्गज

बता दें कि विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित समारोह में एनडीए के कुल 24 मंत्रियों ने शपथ ली. दर्शकों की जोरदार जय-जयकार के बीच 74 वर्षीय नायडू ने तेलुगु में पद और गोपनीयता की शपथ ली. प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई देने के लिए गुलदस्ता भेंट किया. वहीं, जन सेना नेता पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. मंत्रियों में जन सेना के तीन और भाजपा का एक मंत्री है.

इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, राम मोहन नायडू, पेम्मासनी चंद्रशेखर, चिराग पासवान सहित कई दिग्गज मौजूद रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *