सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

चिराग पासवान निभाएंगे अब अहम जिम्मेदारी, मोदी की नई सरकार में मिला खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

चिराग पासवान निभाएंगे अब अहम जिम्मेदारी, मोदी की नई सरकार में मिला खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय मिला है. वो अब नरेंद्र मोदी की नई सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग की जिम्मेदारी उठाएंगे.

बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार में बिहार से एलजेपीआर के सांसद चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय मिला है. वो अब नरेंद्र मोदी की नई और तीसरी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग की जिम्मेदारी उठाएंगे. वो पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं. चिराग ने पहले ही साफ कर दिया है कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसको वो पूरी तरह लगन और मेहनत के साथ पूरा करेंगे, ताकि देश की तरक्की में योगदान हो.

Advertisement

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर ने इस बार बिहार से पांच सीटें जीत कर दी हैं. वो पांच सीट पर चुनाव लड़े थे और पांचों पर जीत हासिल की. पहली बार वो कैबिनेट मंत्री बने हैं. 2014 और 2019 में चिराग पासवान ने जमुई से चुनाव लड़ा था और जीते थे. इस बार उन्होंने हाजीपुर से लड़ा और जीत हासिल की.

चिराग ने कैबिनेट मंत्री बनते ही कहा था कि आज से ढाई तीन साल पहले वो ये नहीं कह सकते थे कि वो कहीं से चुनाव लड़ पाएंगे कि नहीं. लेकिन इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को मैं देता हूं जिन्होंने एक सिंगल सांसद वाली पार्टी पर इतना भरोसा जताया और पांच सीटें दीं. मैं भी उनके विश्वास पर खरा उतरा और पांच की पांच सीटें मैंने उन्हें दीं. अब जो भी जिम्मेदारी मुझे मिलेगी उसको बखूबी निभाउंगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *