सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Bollywood First Kiss: बॉलीवुड में फर्स्ट KISS की कहानी, 91 साल पहले इस एक्ट्रेस ने किया था लिप लॉक, बवाल मचा तो बैन हुई फिल्म

2 मिनट पढ़ें
Bollywood First Kiss

Bollywood First Kiss: बॉलीवुड में फर्स्ट KISS की कहानी, 91 साल पहले इस एक्ट्रेस ने किया था लिप लॉक, बवाल मचा तो बैन हुई फिल्म

Advertisement

Bollywood First Kiss: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी जिनमें इंटीमेट और किसिंग सीन दिखाए गए हैं. कई सीन्स को लेकर विवाद भी हुआ. पर आजकल फिल्मों और वेब सीरीज में किसिंग और इंटीमेट सीन जैसे बेहद ही आम बात हो गई है. हालांकि, लोगों को इस तरह का कंटेंट स्वीकार करने में लंबा वक्त लगा और सोचिए कि जब पहली बार हिंदी सिनेमा के पर्दे पर किसिंग दिखाया गया होगा तो क्या बवाल मचा होगा.

1933 में जी हां, करीब 91 साल पहले पहला किसिंग सीन फिल्माया गया था और पर्दे पर इसे दिखाए जाने के बाद खूब हो हल्ला भी मचा था.

किस एक्ट्रेस ने किया था पहला किसिंग सीन
1933 में आई फिल्म कर्मा में देविका रानी ने हिमांशु राय के साथ लंबा लिप-लॉक सीन दिया था. दोनों असल जिंदगी में भी कपल थे और कुछ महीने पहले ही उनकी शादी भी हुई थी. सिनेमा पर किताब को लेकर नेशनल फिल्म अवॉर्ड पा चुकी किश्वर देसाई ने 2020 में आई अपनी किताब द लॉन्गेस्ट किसः द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ देविका रानी में इसका खूब जिक्र किया है.

उन्होंने लिखा है कि देविका और हिमांशु की हाल में ही शादी हुई थी और दोनों बीच रोमांस असली और पर्दे दोनों जगह दिखा था.

Advertisement

उनका कहना है कि 1920-30 में ये आम बात नहीं थी. तब देश में अंग्रेजों का ही राज था और ब्रिटिश फिल्ममेकर जेएल फ्रीर हंट ने फिल्म का डायरेक्शन किया था और फिल्म 63 मिनट की लव ड्रामा फिल्म थी.

फिल्म को लेकर हुआ था बवाल
फिल्म में किसिंग सीन को लेकर इंडिया में बवाल मचा था और फिल्म को बैन तक कर दिया था. हालांकि, कर्मा ओवरसीज और यूरोप मार्केट में काफी चर्चित रही थी. फिल्म में 4 मिनट का किसिंग सीन था लेकिन उसकी लेंथ को लेकर कई लोगों की अलग-अलग राय है. हालांकि, ओवरऑल देखा जाए तो विवाद और इतनी सुर्खियां बटोरने के बाद भी फिल्म हिट नहीं हुई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *