सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Swachh Yamuna campaign: कालिंदी कुंज घाट पर भाजपा का महा स्वच्छता अभियान स्वच्छ यमुना-स्वच्छ दिल्ली का लिया संकल्प

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Swachh Yamuna campaign: कालिंदी कुंज घाट पर भाजपा का महा स्वच्छता अभियान स्वच्छ यमुना-स्वच्छ दिल्ली का लिया संकल्प

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : स्वच्छ यमुना एवं स्वच्छ दिल्ली के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मयूर विहार जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा कालिंदी कुंज घाट पर एक विशाल महा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सहभागिता की। इस मौके पर विजेंद्र धामा नें कहा स्वच्छता अभियान के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने तथा स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प दोहराया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ यमुना, स्वच्छ दिल्ली और स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा। इस अवसर पर मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय धरोहर है। इसके संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान ने जन जागरूकता का एक नया अध्याय लिखा है और यमुना संरक्षण के प्रयास उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम में निगम पार्षद रेणु चौधरी, मयूर विहार जिला महामंत्री भावना जैन, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *