सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

BJP Public Outreach Campaign: भाजपा ने सच में काम किए होते तो उन्हें घर घर जा,कर लोगों को बताना नहीं पड़ता : मोहिनी जीनवाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP Public Outreach Campaign: भाजपा ने सच में काम किए होते तो उन्हें घर घर जा,कर लोगों को बताना नहीं पड़ता : मोहिनी जीनवाल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत 12 लाख से अधिक परिवारों से संवाद किया। पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने घर घर जाकर नागरिकों को मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों की जानकारी दी। इस विषय पर बात करते हुए आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल ने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती, अगर भाजपा ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में सच में लोगों के हित में कार्य किए होते तो आज उन्हें लोगों के घर घर जा कर अपने कार्यों का झूठा बखान नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में ऐसे कार्य किए होते जिनका लाभ जनता को मिलता तो आज उनके कार्यकर्ता जनता के पास जा कर यह नहीं बताते कि भाजपा ने उनके लिए यह किया है, वो किया है। मोहिनी जीनवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों के भाजपा के शासन में देश के हर वर्ग का शोषण हुआ, हर एक समुदाय के साथ अन्याय हुआ, लोग पीड़ित हुए, भाजपा के कुशासन और गलत योजनाओं के कारण जनता प्रताड़ित हुई तब तो भाजपा के किसी नेता और कार्यकर्ता को जनता की सुध लेने की याद नहीं आई और आज जब अपने प्रचार प्रसार की बात आई तो भाजपा के बेशर्म नेता और कार्यकर्ता उसी जनता के यहां पहुंच गए अपने खोखले जुमलों का पर्चा लेकर। उन्होंने कहा कि भाजपा के यह नेता, कार्यकर्ता तब कहा थे जब आसमान छूती महंगाई से जनता परेशान थी, यह तब कहा थे जब पेपर लीक हो रहे थे, यह तब कहा थे जब जलभराव के कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे थे, यह तब कहा थे जब जनता बढ़ते प्रदूषण से परेशान थी। मोहिनी जीनवाल ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता से किए गए अपने वादों में से एक वादा भी पूरा नहीं किया चाहे वह केंद्र स्तर पर हो या राज्य स्तर पर। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई को खत्म करने का झूठा वादा करके सत्ता पर बैठी भाजपा के राज में ही सबसे ज्यादा महंगाई हुई, महिलाओं के खाते में आज तक 2500 रुपए महीना नहीं आए, आज तक लोगों को त्योहारों पर मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं मिले, प्रदूषण को रोकने में भी भाजपा विफल साबित हुई, जलभराव की समस्या भी वही की वही है, यमुना नदी का पानी आज भी दूषित है बल्कि दिन प्रतिदिन अधिक गंदा होता जा रहा है, युवा आज भी नौकरी की तलाश में भटक रहे है, सड़कों की हालत जर्जर है, बुजुर्गों की पेंशन अभी तक नहीं आई तो भाजपा के नेता कौन सा हवा हवाई काम लोगों के घर जा कर परोस रहे है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *