सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 14 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Sharad Kapoor Health Update: वॉकर के सहारे चलते दिखे बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर, फुटबॉल खेलते समय पैर की हड्डी में आया क्रैक, फिल्मों में वापसी की जताई इच्छाPrayagraj Murder Case: थप्पड़ मारने पर पत्नी ने पत्थर से कूचकर की पति की हत्या, शादी के सिर्फ 3 महीने बाद खूनी हुआ विवाद, CCTV में कैद हुई वारदातShiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का राज जानने के लिए पुलिस ने चौथी मंजिल से गिराई डमी, फॉरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन रीक्रिएशनKaziranga Road Accident: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ट्रक और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में 26 लोगों की मौत, वायरल वीडियो में दिखा हादसे का खौफनाक मंजरVande Bharat Express: पीएम मोदी ने बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 15 नवंबर से शुरू होगी नियमित सेवा, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंगGold Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्तीNCP Merger: एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर छगन भुजबल का बड़ा बयान, बोले- अभी शुरुआती स्तर पर बातचीत, अंतिम फैसला बाकीGangster Arrest: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से काला जठेड़ी गैंग का वांटेड बदमाश गिरफ्तार, सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 3 कारतूस बरामद

BJP Bengal Victory: बंगाल जीतने के बाद भाजपा नें शुरू की पंजाब,और यूपी.जीतने की तैयारी : दर्शन सिंह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP Bengal Victory: बंगाल जीतने के बाद भाजपा नें शुरू की पंजाब,और यूपी.जीतने की तैयारी : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( वीर अर्जुन ) : भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद भले ही विपक्ष वोट चोरी जैसे घिनौने आरोप लगाकर अपनी हार की झेंप मिटाने का प्रयास करता है लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा एक राज्य का चुनाव जीतने के तुरंत बाद दूसरे राज्य में चुनाव जीतने की रणनीति बनाने की योजना बनाने लग जाती है और धरातल पर उतर कर काम करती है | यह कहना है नवीन शाहदरा जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह अन्य स्थानीय नेताओं के साथ बंगाल विधानसभा चुनावों में गए थे और पूरे डेढ़ माह तक वहीं रुके थे उन्होंने बड़ी बारीकी से सिस्टम को रीड किया था तथा वहां जमीनी स्तर पर काम भी किया था | दर्शन सिंह बताते हैं वहां से आने के बाद उन्हें स्थानीय सांसद मनोज तिवारी नें पूरी टीम जो उत्तर पूर्वी दिल्ली से गई थी अपने घर भोजन पर बुलाकर सम्मानित किया था तथा पंजाब और यूपी.विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने को प्रेरित किया था |
इसी तरह कल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें जो कार्यकर्ता दिल्ली से बंगाल गए थे उन्हें सम्मानित किया और आने वाले चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया | इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल चीफ मिनिस्टर दिल्ली रेखा गुप्ता सांसद योगेंद्र चंदोलिया, महामंत्री सभी प्रवासी प्रभारियों का सी.एम. निवास पर भोजन का कार्यक्रम आयोजन किया गया और सभी को बंगाल की ऐतिहासिक जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी। पंजाब और यूपी के लिए भी कमर कसने की तैयारी के लिए आह्वान किया | इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण गौतम,पूर्व महापौर जयप्रकाशपर,प्रवेश शर्मा,संतोष पाल , चौधरी महक सिंह ,दर्शन सिंह,विक्रम विधूड़ी,अनमोल राणा, गौरव खरी,राजीव बब्बर,मनोज त्यागी,सुखचंद सिंह,शैलेंद्र सिंह,मिथलेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *