सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, किरण चौधरी ने बेटी संग दिया इस्तीफा, BJP में होंगी शामिल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, किरण चौधरी ने बेटी संग दिया इस्तीफा, BJP में होंगी शामिल

कांग्रेस की सीनियर नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी से कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. किरण चौधरी पांच बार की विधायक हैं. श्रुति चौधरी पूर्व सांसद हैं.

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है. ईमेल के जरिए दोनों ने अपना इस्तीफा सौंपा है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से उन्होंने कहा कि पुष्टि की है कि वो बुधवार (19 जून) को बीजेपी में शामिल होंगी.

माना जाता है कि बेटी श्रुति चौधरी को लोकसभा टिकट नहीं मिलने से किरण चौधरी कांग्रेस से नाराज हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी अटकलें लगी थीं कि किरण चौधरी बीजेपी का दामन थामन सकती हैं. हालांकि, उन्होंने इन अटकलों को तब खारिज कर दिया था.

इस्तीफे में क्या बोलीं किरण चौधरी?

किरण चौधरी ने कहा, “मैं कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं. मैं चार दशकों से कांग्रेस की वफादार सदस्य रही. मैंने अपना जीवन पार्टी और लोगों को समर्पित किया जिनके लिए मैं खड़ी रही हूं. हरियाणा में मैं स्वर्गीय बंसी लाल लाल और आधुनिक हरियाणा के शिल्पकार स्वर्गीय पति सुरेंद्र सिंह की विरासत का भी प्रतिनिधित्व करती हूं. हालांकि, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को व्यक्तिगत जागीर के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें मेरी जैसी ईमानदार आवाजों के लिए कोई जगह नहीं है, जिन्हें बहुत सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से दबाया गया और अपमानित किया गया. व्यवस्थित तरीके से साजिश रची गई.”

Advertisement

इस्तीफे में श्रुति चौधरी ने क्या कहा?

अपने इस्तीफे में श्रुति चौधरी ने लिखा, “हरियाणा में कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से एक व्यक्ति-केंद्रित हो गई है जिसने अपने स्वार्थी के हितों के लिए पार्टी के हित से समझौता किया है. इसलिए अब मेरे लिए आगे बढ़ने का समय है ताकि मैं अपने लोगों के हितों को बनाए रख सकूं और वे मूल्य जिनके लिए मैं खड़ी हूं.”

अपमान झेलने की सीमा होती है- किरण चौधरी

किरण चौधरी ने भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी की भी अपमान झेलने की एक सीमा होती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *