सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Inflation Crisis: महंगाई के मोर्चे पर सरकार के दावों की खुली पोल, आम आदमी का बिगड़ रहा घर का बजट – कुलदीप गुप्ताDelhi Cleanliness Drive: स्वच्छता अभियान के जरिए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार, मुकेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियांDelhi Pollution: सफाई अभियानों के दावों के बीच जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवासी, ज्योति रानी ने सरकार पर उठाए सवालYamuna Pollution Controversy: यमुना में सफेद झाग को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, 1400 घाटों पर छठ आयोजन के दावों के बीच तेज हुई सियासतChhath Puja 2026: दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं ITO घाटMuslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिलTelangana ACB Raid: मोइनाबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर गुंडू वाणी के पास आय से अधिक 6.76 करोड़ की संपत्ति, 8 ठिकानों पर तलाशीKhajuri Khas Firing: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, 15 से 20 राउंड फायरिंग

Barapulla Flyover Accident: बरापुला फ्लाईओवर हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, पांच घायल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Barapulla Flyover Accident: बरापुला फ्लाईओवर हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, पांच घायल

साउथ ईस्ट दिल्ली के बरापुला फ्लाईओवर पर मंगलवार तड़के सुबह करीब 2:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने खुशियों से लौट रहे युवकों की जिंदगी को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में कुल छह युवक सवार थे, जो मेरठ के रहने वाले थे। सभी युवक दिल्ली के सरोजनी नगर में एक दोस्त की सगाई समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार बरापुला फ्लाईओवर पर पहुंची, तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को पीसीआर वैन की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। साउथ ईस्ट जिले के डीसीपी डॉक्टर हेमंत तिवारी ने बताया कि एम्स ट्रॉमा सेंटर से मिली मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार निखिल, गगन (19), हर्ष (26), भीष्म (25), युवराज (20), मान (16) और हिमांशु (23) को अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हर्ष (26) को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त हर्ष ही स्कॉर्पियो चला रहा था।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। वहीं, घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *